29.7 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियाभारत-इंग्लैंड के बीच निर्णायक मुकाबला, सीरीज जीतने उतरेंगी दोनों टीमें! 

भारत-इंग्लैंड के बीच निर्णायक मुकाबला, सीरीज जीतने उतरेंगी दोनों टीमें! 

यह सीरीज विश्व कप के मद्देनजर तैयारियों को परखने के लिहाज से अहम है। महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में खेला जाना है।

Google News Follow

भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच चेस्टर-ले-स्ट्रीट पर मंगलवार को वनडे सीरीज का तीसरा मैच खेला जाएगा। दोनों ही टीमें टूर्नामेंट के इस अंतिम मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेंगी।

भारत ने सीरीज के पहले मैच को चार विकेट से अपने नाम किया था। लॉर्ड्स में खेला गया दूसरा मुकाबला बारिश से प्रभावित रहा, जिसमें ‘डकवर्थ-लुईस नियम’ के आधार पर इंग्लैंड ने आठ विकेट से जीत दर्ज की। सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है। ऐसे में अंतिम मुकाबला जीतने वाली टीम सीरीज अपने नाम कर लेगी।

यह सीरीज विश्व कप के मद्देनजर तैयारियों को परखने के लिहाज से अहम है। महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में खेला जाना है।

इस मुकाबले में भारत को स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर, प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स से खासा उम्मीदें हैं। वहीं, स्नेह राणा, श्री चरणी और क्रांति गौड़ को अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा।

इंग्लैंड की टीम में सोफिया डंकले, एलिस डेविडसन रिचर्ड्स, कप्तान नैट साइवर-ब्रंट, एम्मा लैम्ब और चार्ली डीन मुकाबले को पलटने का माद्दा रखती हैं।

चेस्टर-ले-स्ट्रीट में मंगलवार को बारिश की आशंका जताई जा रही है। यहां अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। ऐसे में मुकाबला बारिश से प्रभावित हो सकता है।

भारत-इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच वनडे इतिहास में अब तक कुल 78 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें भारत ने 35 मुकाबलों में जीत दर्ज की, जबकि 41 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा। दो मुकाबले बेनतीजा रहे हैं।

भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच भारतीय समय के अनुसार शाम साढ़े पांच बजे से शुरू होगा। इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

भारतः हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), क्रांति गौड़, तेजल हसबनीस, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, जेमिमा रोड्रिग्स, सयाली सतघरे, दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, राधा यादव।

इंग्लैंड: नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), एम अलॉर्ट, टैमी ब्यूमोंट, लॉरेन बेल, मैया बाउचियर, एलिस कैप्सी, केट क्रॉस, एलिस डेविडसन रिचर्ड्स, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, एमी जोन्स, एम्मा लैम्ब, लिंसी स्मिथ।

 
यह भी पढ़ें-

शिक्षक भर्ती घोटाला: ममता बनर्जी के खिलाफ अवमानना याचिका पर सुनवाई टली!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें