26 C
Mumbai
Monday, September 28, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियारक्षा विशेषज्ञ - पाकिस्तान भारत पर कार्रवाई का साहस नहीं कर सकता!

रक्षा विशेषज्ञ – पाकिस्तान भारत पर कार्रवाई का साहस नहीं कर सकता!

बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने पाकिस्तानी सेना के खिलाफ एक और बड़े हमले को अंजाम दिया है। इस हमले में पाकिस्तानी सेना की एक गाड़ी को निशाना बनाया गया, जिसमें 12 सैनिकों की मौत हो गई।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
पाकिस्‍तान को देश के बाहर से ही नहीं बल्कि भीतर से भी खतरा है। रक्षा विशेषज्ञ ध्रुव सी. कटोच की राय है कि चौतरफा विपत्तियों से घिरा देश भारत को आंख दिखाने की सोच भी नहीं सकता। उन्होंने कहा कि ‘बलोच लिबरेशन आर्मी’ उन्हें अंदर से कमजोर कर रही है तो सीमाओं पर भारत के अलावा अफगानिस्तान चुनौती पेश कर रहा है।

बता दें कि बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने पाकिस्तानी सेना के खिलाफ एक और बड़े हमले को अंजाम दिया है। इस हमले में पाकिस्तानी सेना की एक गाड़ी को निशाना बनाया गया, जिसमें 12 सैनिकों की मौत हो गई। यह हमला भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद हुआ, जिसमें पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया था।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान रक्षा विशेषज्ञ ध्रुव ने कहा कि कुछ महीने पहले बलूच लिबरेशन आर्मी ने हाल ही में एक रेल हाईजैक की थी। बार-बार पाकिस्तानी सेना के जवान वहां पर मारे जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की भारत ही नहीं, अफगानिस्तान बॉर्डर पर भी स्थिति ठीक नहीं है। बलूचिस्तान में भी स्थिति अच्छी नहीं है। वहां बलूच लिबरेशन आर्मी बार-बार पाक सेना को निशाना बना रही है। बलूच लिबरेशन आर्मी अपनी आजादी के लिए लड़ रही है।

उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि आने वाले दिनों में दुश्मन देश को राहत मिलने वाली है क्योंकि बलूचियों के हमले तेज होते जा रहे हैं। कई साल से पाकिस्तान, बलूचियों को उनका हक नहीं दे रहा है। कल रात के हमले से ऐसा लगता है कि हमले और तेज होते जाएंगे।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के पलटवार पर उन्होंने कहा कि भारत के साथ पाकिस्तान का जो रवैया है, हमने देख लिया है। ऑपरेशन सिंदूर के बदले में अगर पाकिस्तान कोई कार्रवाई करता है, तो भारत मुंहतोड़ जवाब देगा, जो इस बार से भी भयानक साबित होगा। मुझे नहीं लगता है कि पाकिस्तान कोई कार्रवाई करने की स्थिति में है। पाकिस्तान की हालत गंभीर है, ऐसे में अगर स्थिति संभालेंगे नहीं, तो और भी बुरा उनके साथ हो सकता है।

 
यह भी पढ़ें-

‘तन्वी द ग्रेट’ में जैकी श्रॉफ की एंट्री, अनुपम ने ब्रिगेडियर जोशी दिखाया!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,217फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें