29.7 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियारक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मलेशिया के दो दिवसीय दौरे पर, इन मुद्दों...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मलेशिया के दो दिवसीय दौरे पर, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

राजनाथ सिंह और दातो सेरी मोहम्मद हसन क्षेत्रीय और वैश्विक मामलों पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

Google News Follow

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 9 जुलाई को मलेशिया की यात्रा पर रवाना हुए है। दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत बनाने के लिए ये यात्रा की जा रही है। इस यात्रा से पहले रक्षा मंत्री ने ट्वीट कर इस संबंध मे जानकारी भी साझा की है। इस दौरान राजनाथ सिंह अपने समकक्ष श्री दातो सेरी मोहम्मद हसम के साथ मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता होनी है। दोनों नेता देशों के बीच रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के मुद्दे पर अहम चर्चा करेंगे।

इस यात्रा के संबंध में रक्षा मंत्रालय ने भी शनिवार को जानकारी दी है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक इस यात्रा के दौरान राजनाथ सिंह अपने मलेशियाई समकक्ष दातो सेरी मोहम्मद हसन के साथ व्यापक बातचीत के अलावा प्रधानमंत्री वाईबी दातो सेरी अनवर बिन इब्राहिम से भी मुलाकात करेंगे। बता दें कि मलेशिया उन देशों में से एक है, जो भारत के स्वदेशी तौर पर विकसित तेजस विमान को खरीदने में गहरी दिलचस्पी दिखा रहा है। तेजस विमान सिंगल इंजन वाला बहुउद्देश्यीय लड़ाकू विमान है, जो उच्च खतरे वाले हवाई वातावरण में काम करने में सक्षम है।

मंत्रालय की तरफ से जानकारी दी गई कि राजनाथ सिंह 10 और 11 जुलाई को मलेशिया की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे और उनका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूत करने एवं रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने पर होगा। रक्षा मंत्री मलेशिया के रक्षा मंत्री दातो सेरी मोहम्मद हसन के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। दोनों पक्ष साझा हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

ये भी देखें 

भारतीय नौसेना को मिलेगा राफेल एम, PM मोदी के फ्रांस यात्रा के दौरान हो सकती है डील!

मुस्लिम धर्मगुरु अल-ईसा कल पहुंचेंगे भारत, PM मोदी सहित कई नेताओं से करेंगे मुलाकात

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ इंदौर में FIR दर्ज, ट्वीट से जुड़ा है मामला

कनाडा में भारतीय दूतावास के सामने खालिस्तानियों समर्थकों का विरोध करते भारतीय नागरिक

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें