25 C
Mumbai
Tuesday, March 3, 2026
होमदेश दुनियारक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कश्मीर दौरा, कहा दुनिया में भारत का...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कश्मीर दौरा, कहा दुनिया में भारत का कद कई गुना बढ़ा

मोदी सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ अपनाई जीरो टॉलरेंस की नीति।

Google News Follow

Related

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज जम्मू कश्मीर के दौरे पर पहुंचे हैं। जहां भाजपा नेताओं ने गर्मजोशी के साथ राजनाथ सिंह का जम्मू हवाई अड्डे पर स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना और अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे। यहां से रक्षा मंत्री सुरक्षा जम्मू विश्वविद्यालय के लिए रवाना हुए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के ठीक बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दौरा अहम माना जा रहा है।

राजनाथ सिंह ने जम्मू विश्वविद्यालय के जनरल जोरावर सिंह सभागार में रक्षा कॉन्क्लेव को संबोधित किया। इस दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) हमेशा से हमारा हिस्सा है। वहां की जनता भी भारत में शामिल होना चाहती है। उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों में मोदी सरकार के दौरान दुनिया में भारत का कद कई गुना बढ़ा है और यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार की प्रमुख उपलब्धियों में से एक है। उन्होंने कहा, ‘मैं यह दावा नहीं कर रहा हूं कि हमने भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म कर दिया है। यह कोई नहीं कर सकता।

रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि जब से भारत आजाद हुआ है तब से कई भारत विरोधी ताकतों द्वारा भारत के अंदर अस्थिरता का माहौल पैदा करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। पाकिस्तान की धरती से लगातार बड़े पैमाने पर नापाक कोशिशें की जा रही हैं। यूपीए सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई शुरू की।

ये भी देखें 

दिल्ली-NCR में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट, मुंबई में 48 घंटे में होगी भारी बारिश

केदारनाथ में लगातार बारिश, खराब मौसम के चलते रोकी गई यात्रा

फिल्म ‘आदिपुरुष’ के कारोबार में उछाल, 10 वें दिन कमाएं इतने करोड़ रुपए?

PM मोदी मिस्र के सर्वोच्च सम्मान “ऑर्डर ऑफ़ द नील” से सम्मानित, अब तक मिले 13 देशों से अवॉर्ड    

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,079फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें