26.5 C
Mumbai
Monday, July 6, 2026
होमक्राईमनामादिल्ली हाईकोर्ट ने आप नेता मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका की खारिज

दिल्ली हाईकोर्ट ने आप नेता मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका की खारिज

सिसोदिया को 26 फरवरी को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था तब से वह तिहाड़ जेल में बंद हैं।

Google News Follow

Related

मनीष सिसोदिया को आबकारी नीति से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में 26 फरवरी को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। तब से वह तिहाड़ जेल में बंद हैं। दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सोमवार, 3 जुलाई को दिल्ली हाई कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली। कोर्ट ने एक्साइज पॉलिसी मामले से जुड़े प्रवर्तन निदेशालय मामले में मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज कर दी।

कोर्ट ने इसी मामले में आम आदमी पार्टी के पूर्व मीडिया प्रभारी विजय नायर की जमानत याचिका भी खारिज कर दी है। अदालत ने कहा कि विजय नायर पर आरोप गंभीर है और वह सिसोदिया के करीबी रहे हैं। अदालत ने कहा कि जमानत याचिका खारिज करने के निर्णय अदालत के आदेश में कोई गलती नहीं है। इसके साथ ही अदालत ने सह-आरोपित अभिषेक बोइनपल्ली, विजय नायर और बिनाय बाबू की जमानत याचिका भी खारिज कर दी।

वहीं ईडी की ओर से दर्ज धन शोधन के मामले में ये सभी सह-आरोपी हैं। दिल्ली हाई कोर्ट में ईडी ने मनीष सिसोदिया को जमानत देने का विरोध किया था। ईडी ने कहा था मनीष सिसोदिया के पास 18 से ज्यादा मंत्रालय थे। वह बहुत प्रभावशाली व्यक्ति हैं। अगर उन्हें जमानत दी जाती है तो वह जांच को प्रभावित कर सकते हैं। हालांकि मनीष सिसोदिया ने मल्टीपल स्केलेरोसिस से पीड़ित अपनी पत्नी के बिगड़ते स्वास्थ्य सहित विभिन्न आधारों पर जमानत मांगी है। उन्हें पिछले दिनों उनकी बीमार पत्नी से मिलने के लिए कुछ घंटों की इजाजत दी गई थी।

ये भी देखें 

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमरिकी दौरे को लेकर पीएम मोदी की तारीफ की

मुख्तार अब्बास नकवी ने यूनिफॉर्म सिविल कोड की वकालत की, जानें क्या कहा!

महिलाओं के लिए नरक बना चीन, सोशल मीडिया पर छलका युवाओं का दर्द

इन पांच राज्यों के नए प्रदेश अध्यक्षों का ऐलान कर सकती है बीजेपी

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,165फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
319,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें