29.8 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियाआदित्य, उद्धव ठाकरे के साथ संजय राउत भी तलब! होगा राहुल गांधी...

आदित्य, उद्धव ठाकरे के साथ संजय राउत भी तलब! होगा राहुल गांधी जैसा हाल?

शिंदे गुट के नेता राहुल रमेश शेवाले ने दिल्ली हाई कोर्ट में उद्धव ठाकरे,आदित्य ठाकरे और संजय राउत के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है।

Google News Follow

राहुल गांधी की मानहानि मामले में सूरत की कोर्ट द्वारा दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद लोकसभा सचिवालय द्वारा उनकी सदस्यता रद्द कर दी। दरअसल, यह सब राहुल गांधी के उस बयान के कारण हुआ जिसमें उन्होंने कहा था कि सभी मोदी सरनेम वाले चोर क्यों होते है। नीरव मोदी, ललित मोदी और नरेंद्र मोदी। राहुल गांधी के बाद अब महाराष्ट्र में नया मामला सामने आया है। शिंदे गुट के नेता और सांसद राहुल रमेश शेवाले ने दिल्ली हाई कोर्ट में उद्धव ठाकरे,आदित्य ठाकरे और संजय राउत पर मानहानि का मुकदमा दायर किया है।

दिल्ली हाई कोर्ट में दायर याचिका में कहा गया है कि,संजय राउत ने आरोप लगाया है कि शिंदे गुट को धनुष बाण मिलने के पीछे 2 हजार करोड़ की डील है। वहीं इस मामले में कोर्ट ने आदित्य ठाकरे, संजय राउत, उद्धव ठाकरे सहित गूगल और ट्वीटर को भी तलब किया है। सभी आरोपियों को 30 दिन में जवाब देने को कहा गया है। इस मामले की सुनवाई 17 अप्रैल को की जाएगी।

मालूम हो कि “19 फरवरी को संजय राउत ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि धनुष बाण चुनाव चिन्ह मिलने के पीछे 2 हजार करोड़ शुरूआती आंकड़े हैं। यह सौ फीसदी सच है। राउत ने दावा किया था कि इस मामले में उनके पास सबूत भी है और जल्द इसका खुलासा करेंगे। इतना ही नहीं राउत ने पत्रकारों से बातचीत में यह बजी कहा था कि जिस तरह से राष्ट्रीय चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना को असली शिवसेना के तौर पर मान्यता दी है वह न्याय नहीं बल्कि एक बिजनेस है।

ये भी पढ़ें

 

Umesh Pal Case: कोर्ट में आज अतीक अहमद की पेशी, बढ़ाई गई सुरक्षा

मुंबई में आज से जी-20 की बैठक, व्यापार और निवेश बढ़ाने पर चर्चा

तो राहुल गांधी पर वीर सावरकर के पोते करेंगे केस दर्ज, कही ये बात    

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें