29.3 C
Mumbai
Saturday, November 7, 2026
होमक्राईमनामासत्येंद्र जैन का तिहाड़ जेल में दरबार, बीजेपी ने एक और वीडियो...

सत्येंद्र जैन का तिहाड़ जेल में दरबार, बीजेपी ने एक और वीडियो किया जारी    

इससे पहले भी जैन का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें मसाज किया जा रहा है।

Google News Follow

बीजेपी ने आप नेता और दिल्ली सरकार में जेल मंत्री सत्येंद्र जैन की एक और वीडियो जारी किया है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि जैन ने रात आठ बजे जेल सुपरिटेंडेंट से मिले थे। इसके बाद बीजेपी ने सत्येंद्र जैन का इस्तीफा मांगा है। बता दें कि इससे पहले भी जैन का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें जैन का जेल में मसाज किया जा रहा है। जिसको आप ने बताया था कि जैन की  फिजियोथेरेपी की जा रही है। बाद में जैन का मसाज करने वाला कैदी  निकला जो   रेप केस में जेल में बंद है।

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि मीडिया ने जारी किया तिहाड़ का एक और वीडियो। इस बार जैन के दरबार में जेल अधीक्षक,जिसे अब निलंबित कर दिया गया है। रेप करने वाले से मालिश ज़ोर नवाबी खाने के बाद ये। ये आप की भ्रष्टाचार चिकित्सा है। लेकिन केजरीवाल जी इसका बचाव करते हैं। क्या सत्येंद्र जैन को बर्खास्त करेंगे।

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब जेल अधीक्षक आते हैं ,इसके बाद वहां मौजूद लोग चले जाते हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो सितंबर माह का है। और जेल अधीक्षक अजीत कुमार को जैन को वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले भी जैन का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें जैन का मसाज किया जा रहा है। इसके बाद एक और वीडियो में देखा गया था कि जैन कच्ची सब्जियां और फल खा रहे हैं।  जैन का ये तब सामने आया था जब उन्होंने अदालत का रुख किया जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें धर्म के आधार पर खाना नहीं दिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें 

 

ऋचा चड्ढा के समर्थन में उतरे प्रकाश राज

भारत गणराज्य का संविधान दिवस

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें