27 C
Mumbai
Saturday, February 14, 2026
होमक्राईमनामाअब नपेंगे चीन हैकर्स? दिल्ली पुलिस ने इंटरपोल से मांगी जानकारी

अब नपेंगे चीन हैकर्स? दिल्ली पुलिस ने इंटरपोल से मांगी जानकारी

एम्स के 100 में से पांच सर्वर को पिछले दिनों हैक किया गया था। इसकी वजह से एम्स में काफी परेशानियां आई थी  

Google News Follow

Related

दिल्ली एम्स के सर्वर पर लगातार साइबर हमले के बाद दिल्ली पुलिस ने इंटरपोल से जानकारी मांगी है। दिल्ली पुलिस की जानकारी मिली है कि यह साइबर अटैक चीन हैकर्स कर रहे हैं। अब पुलिस जानकारी जुटाते हुए इंटरपोल से इस संबंध में जानकारी मांगी है। बताया जा रहा है कि जांच में यह सामने आया है कि हैकर्स चीन के थे जो एम्स के सर्वर को निशाना बनाये थे।

गौरतलब है कि दिल्ली स्थित एम्स के 100 में से पांच सर्वर को पिछले दिनों हैक किया गया था। इसकी वजह से एम्स के काम में काफी परेशानियां हुई थी। हालांकि पांचों सर्वर का डाटा वापस आ गया लेकिन अभी इस मामले की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि एम्स के सर्वर को हांगकांग और चीन के हेनान से हैंकिंग की गई थी।

इस संबंध में पुलिस ने सीबीआई को पत्र लिखकर जानकारी जुटाने के लिए कहा है। दिल्ली पुलिस ने सीबीआई से कहा है कि इंटरपोल के जरिए हैकर्स के आईपी एड्रेस निकाले जाएं जिससे हैकर्स ने मेल किये थे। पुलिस ने यह भी कहा है कि  यह भी पता लगाया जाए कि यह मेल  कंपनी का है या किसी व्यक्ति का। चीनी हैकर्स ने 23 नवंबर को एम्स सर्वर पर अटैक किया था। जांच में यह मालूम हुआ था कि यह हैकिंग हांगकांग की दो मेल से किया गया था। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें

मेघालय में गरजे पीएम मोदी: ‘बॉर्डर पर डंके की चोट पर हो रहा निर्माण’  

ईरान में हिजाब विवाद: आस्कर विजेता तारानेह अलीदूस्ती हुई गिरफ्तार

सिनेमाघरों में हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ का जलवा कायम

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,216फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें