27 C
Mumbai
Saturday, February 28, 2026
होमक्राईमनामासाक्षी का हत्यारा साहिल खान क्यों पहन रखा है कलवा और रुद्राक्ष,...

साक्षी का हत्यारा साहिल खान क्यों पहन रखा है कलवा और रुद्राक्ष, हुआ बड़ा खुलासा         

साहिल ने पुलिस से पूछताछ में बताया कि उसने किसी पीर बाबा के कहने पर कलवा बांधा था। वहीं रुद्राक्ष के बारे में उसने बताया कि जब वह हरिद्वार गया था तब उसने वहां रुद्राक्ष खरीदा था। 

Google News Follow

Related

दिल्ली के शाहबाद डेयरी मर्डर कांड में सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि आखिर एक मुस्लिम युवक ने कलवा और रुद्राक्ष क्यों पहन रखा था। इसका क्या मतलब हो सकता है। बहरहाल आरोपी साहिल खान को बुलंदशहर गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि साहिल ने हिन्दू लड़की साक्षी की हत्या करने के बाद यूपी के बुलंदशहर अपने बुआ के पास चला गया था। जहां से उसे पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार साहिल ने साक्षी की हत्या के बाद अपने बुआ के पास भाग था। इसके बाद जांच पड़ताल के साथ जब पुलिस आरोपी  के घर पहुंची तो वह नहीं मिला। लेकिन उसी समय उसकी बुआ का फोन साहिल के पिता के फोन पर आया। जिसमें उसकी बुआ ने बताया कि साहिल उसके यहां आया है।

गौरतलब है कि आरोपी ने साक्षी की हत्या के बाद अपना फोन बंद कर फेंक दिया था। जिसे फिलहाल पुलिस ने बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि साहिल ने साक्षी की हत्या  इसलिए की कि उसे शक था कि वह अपने पुराने प्रेमी से बातचीत करती है। बहरहाल, साहिल के कलवा पहनने और रुद्राक्ष को लेकर खूब चर्चा हो रही है। फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने भी इस पर सवाल उठाया है। उन्होंने सोमवार को एक ट्वीट कर लिखा की कसाब और साहिल में  एक बात कॉमन है दोनों ने कलावा पहने हैं।  मुंबई 26/11 को हमले में कसाब पाकिस्तानी आतंकी शामिल था। जिसे फांसी दे गई। वह भी कलवा पहना था। सभी दस आतंकी हिन्दू बनकर इस हमले को अंजाम दिया था। उसने दाहिने हाथ में कलवा बांध रखा था तथा उसके पास से बरामद की गई फर्जी आईडी में बेंगलुरु के किसी समीर चौधरी के नाम से थी।
अब साहिल ने इस मामले में पुलिस से पूछताछ में बताया कि उसने किसी पीर बाबा के कहने पर कलवा बांधा था। वहीं रुद्राक्ष के बारे में उसने बताया कि जब वह हरिद्वार गया था तब उसने वहां रुद्राक्ष खरीदा था। आरोपी अकसर अपने इंस्ट्राग्राम पर अपना रील शेयर करता था। एक रील में रुद्राक्ष भी पहन रखा है। साथ उसके बैकग्राउंड में शिवभक्ति का गाना बज रहा है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि हत्या करने से पहले उसने शराब पी थी।
ये भी पढ़ें                         

दिल्ली में नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या, आरोपी साहिल बुलंदशहर से गिरफ्तार

IPL 2023: CSK ने GT को 5 विकेट से हराया, जीता 5वां आईपीएल खिताब

वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रही बस गहरी खाई में गिरी, 10 की मौत 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,095फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें