29 C
Mumbai
Saturday, October 17, 2026
होमक्राईमनामादिल्ली में नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या, आरोपी साहिल बुलंदशहर से...

दिल्ली में नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या, आरोपी साहिल बुलंदशहर से गिरफ्तार

आरोपी साहिल ने लड़की पर लगातार 40 से अधिक बार चाकू से वार किए।

Google News Follow

देश की राजधानी दिल्ली में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में एक युवक ने नाबालिग लड़की की आरोपी युवक की पहचान साहिल पुत्र सरफराज के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक आरोपी साहिल और लड़की के बीच कहासुनी होती है। आरोपी साहिल लड़की को गली में रोक लेता है। कुछ ही सेकंड बाद आरोपी साहिल लड़की पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला करना शुरू कर देता है। चाकू से गोदने के बाद पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है।

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी साहिल लड़की पर लगातार चाकू से वार कर रहा है, गली में लोग उसके पास से आते-जाते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन किसी ने भी बीच बचाव करने की हिम्मत नहीं दिखाई। आरोपी साहिल ने लगातार 40 से अधिक बार चाकू से वार किया। इसके बाद उसने कई बार पत्थर से मारा। इसके बाद मौके से भाग गया। घायल लड़की को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। एक मुखबिर ने बीट स्टाफ को नाबालिग युवती की हत्या की जानकारी दी। साथ ही पुलिस टीम को तुरंत घटनास्थल पर बुलाया।

लड़की के पिता की तहरीर पर थाना शाहबाद डेयरी में आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना को लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया कि दिल्ली के शाहबाद डेरी में एक नाबालिग मासूम गुड़िया को चाकू से गोद-गोदकर मारा गया और उसके बाद पत्थर से उसे कुचल दिया गया। दिल्ली में दरिंदों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। सब हदें पार हो गई हैं। मैंने अपने इतने वर्षों के करियर में इससे ज़्यादा भयानक कुछ नहीं देखा।

ये भी देखें 

DELHI: 16 साल की लड़की को सिरफिरे ने चाकुओं से गोदा फिर पत्थर से कुचला

आईपीएस अधिकारी के ट्वीट पर पुनिया का करारा जवाब, कहा, “कहो, गोली खाने के लिए…”

नए संसद भवन का ​उद्घाटन समारोह​: ​फिल्म उद्योग से तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं​!​ ​

‘आप’ नेता सत्येंद्र जैन को SC से राहत, मेडिकल आधार पर मिली जमानत

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें