28.7 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमक्राईमनामादिल्ली: गश्त के दौरान संदिग्ध आदिल गिरफ्तार, देसी पिस्टल बरामद​! 

दिल्ली: गश्त के दौरान संदिग्ध आदिल गिरफ्तार, देसी पिस्टल बरामद​! 

आरोपी की पहचान आदिल (23), निवासी गीता कॉलोनी, दिल्ली के रूप में हुई है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Google News Follow

पूर्वी दिल्ली के शकरपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को दबोचकर उसके पास से एक देसी पिस्टल बरामद की है।​ आरोपी की पहचान आदिल (23), निवासी गीता कॉलोनी, दिल्ली के रूप में हुई है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 4 बजे शकरपुर थाने के हेड कांस्टेबल राहुल त्यागी और कांस्टेबल अमृत लाल गश्त पर थे। इसी दौरान लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के पास उन्हें स्कूटी पर दो युवक संदिग्ध हालत में घूमते दिखे।

पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो दोनों भागने लगे। सतर्क पुलिसकर्मियों ने पीछा कर एक युवक को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी पिस्टल बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आदिल के रूप में हुई, जो गीता कॉलोनी के अराम पार्क का रहने वाला है। पूछताछ में आदिल ने बताया कि उसने यह हथियार दिल्ली के शाहरुख नामक व्यक्ति से खरीदा था।

पुलिस ने आदिल को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और हथियार सप्लाई करने वाले शाहरुख की तलाश जारी है। स्थानीय खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है ताकि सप्लाई चेन को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके।

आरोपी आदिल ने 9वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। पढ़ाई छोड़ने के बाद वह एक चिकन शॉप पर काम करता था। आदिल का पहले से ही एक आपराधिक रिकॉर्ड है, जिसमें वह एक मामले में शामिल रहा है।

इस पूरे मामले की जांच एसआई विशाल को सौंपी गई है।

इससे पहले, दिल्ली पुलिस के नॉर्थ-वेस्ट जिले की ऑपरेशन सेल ने नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए कुख्यात ड्रग तस्कर विजय कुमार की 30 लाख रुपए से अधिक की अवैध संपत्ति को फ्रीज कर दिया। विजय कुमार को भरत नगर थाना क्षेत्र का बैड कैरेक्टर घोषित किया जा चुका है।

आरोपी विजय कुमार पिछले 7 सालों से ड्रग्स के धंधे में सक्रिय है। उस पर 11 संगीन मामले दर्ज हैं, जिनमें 5 एनडीपीएस एक्ट से जुड़े हैं। वहीं, नितिन बद्धवान 8वीं तक पढ़ा है और पिछले 3 साल से ड्रग्स की सप्लाई कर रहा है।​ 

यह भी पढ़ें-

अलवर मिनी सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें