24 C
Mumbai
Friday, January 16, 2026
होमदेश दुनियादिल्ली शब्दोत्सव: राष्ट्रीय स्टेडियम में 2 जनवरी से शुरू तीन दिवसीय सांस्कृतिक...

दिल्ली शब्दोत्सव: राष्ट्रीय स्टेडियम में 2 जनवरी से शुरू तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव! 

दिल्ली शब्दोत्सव के नाम से देश के सबसे बड़े साहित्य एवं सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन करेंगे। यह तीन दिवसीय आयोजन मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

Google News Follow

Related

राष्ट्रीय राजधानी में न्यू ईयर पर ‘दिल्ली शब्दोत्सव’ कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। यह एक सांस्कृतिक कार्यक्रम है, जो 2 जनवरी से लेकर 4 जनवरी तक चलेगा। दिल्ली के कला एवं संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि विभाग और एक पब्लिशिंग हाउस संयुक्त रूप से दिल्ली शब्दोत्सव के नाम से देश के सबसे बड़े साहित्य एवं सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन करेंगे। यह तीन दिवसीय आयोजन मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने पत्रकारों से कहा कि दिल्ली सरकार 2, 3 और 4 जनवरी को देश के सबसे बड़े सांस्कृतिक एवं साहित्यिक उत्सव का आयोजन कर रही है। अब से यह उत्सव संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत प्रतिवर्ष आयोजित किया जाएगा और इसे ‘दिल्ली शब्दोत्सव’ के नाम से जाना जाएगा।

इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल, सुनील अंबेडकर, मनमोहन वैद्य और सच्चिदानंद जोशी सहित 100 से अधिक ख्यातिप्राप्त वक्ता शामिल होंगे। इसके अलावा 40 से अधिक पुस्तकों का विमोचन, छह सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और दो कवि सम्मेलन भी होंगे।

उन्होंने कहा कि दिल्ली-एनसीआर के लगभग 40 विश्वविद्यालयों के छात्र भी इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।

मिश्रा ने बताया कि इस कार्यक्रम में भरतनाट्यम, कथक, भजन संध्या, कवि सम्मेलन और सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन जैसे कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस महोत्सव का उद्घाटन करेंगी, जबकि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित रहेंगे।

कपिल मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस प्रस्तावित वार्षिक कार्यक्रम को एक बड़े ब्रांड के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया है ताकि वैश्विक प्रतिभागियों को भी इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा सके।

आयोजन टीम के सदस्य राजीव तुली ने बताया कि इस कार्यक्रम में छह बैंड शामिल होंगे और यह भारतीय सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पुनरुत्थान को बढ़ावा देगा।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का एक उद्देश्य देश की ‘जेन-जी’ की मानसिकता और ऊर्जा को उपनिवेशवाद से मुक्त करना है। उन्होंने आगे बताया कि यही कारण है कि 40 विश्वविद्यालयों के छात्र इस उत्सव में भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों से काशी में इसी तरह का एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है और दिल्ली का यह कार्यक्रम उसी पर आधारित है।

आयोजक ने बताया कि दिल्ली के स्वादिष्ट व्यंजनों को परोसने वाला एक फूड फेस्टिवल भी आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-

नेपाल: जेन-जी विरोध जांच में पूर्व गृहमंत्री ने दी सफाई!, बोले- नहीं दिया था गोली चलाने का आदेश!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,420फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
287,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें