33 C
Mumbai
Sunday, November 15, 2026
होमदेश दुनियाब्रिटिश से कब लाया जाएगा कोहिनूर हीरा?, सरकार ने यह दिया जवाब 

ब्रिटिश से कब लाया जाएगा कोहिनूर हीरा?, सरकार ने यह दिया जवाब 

कहा -तलाशे जा रहे तरीके, ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद हीरे को भारत लाने की मांग हुई तेज

Google News Follow

भारत में अंग्रेजी शासन के दौरान अंग्रेज कई बहुमूल्य वस्तुएं ले गए थे। जिसके बाद समय समय पर उन्हें लाने की मांग उठती रही है।इन्हीं बहुमूल्य वस्तुओं में से एक था कोहिनूर हीरा जो ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के क्राउन में लगा हुआ था। उनके निधन के बाद एक बार इस हीरे को भारत लाने की मांग तेज हो गई है। इस संबंध में भारत सरकार ने अपना जवाब दिया है। सरकार का कहना है कि हीरे को लाने के तरीके का पता लगाया जा रहा है। सरकार ने यह भी कहा कि मुद्दे को समय समय पर यूके सरकार के सामने उठाया भी जाता रहा है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों ब्रिटिश की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन हो गया था। जिसके बाद से उनके क्राउन में  लगे बेस कीमती कोहिनूर को भारत लाने की मांग की जा रही है। अब इस मामले पर केंद्र सरकार ने अपना रुख साफ़ किया है। इस संबंध में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि इस मामले में कुछ साल पहले सरकार ने अपनी बात संसद में कही थी। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को यूके के समक्ष उठाया जाता रहा है। साथ ही कोहिनूर को भारत लाने के लिए संतोषजनक समाधान तलाशे जा रहे हैं।

वैसे  ब्रिटेन सिर्फ कोहिनूर हीरा ही नहीं है. बल्कि और कई ऐसी वस्तुएं जिसको उन देशों से चुराया गया है जहां ब्रिटिश ने राज किया है। जिसमें भारत ग्रीस मिस्र और अफ़्रीकी देश शामिल हैं। इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा जाता है कि  टीपू सुलतान की भीं अंगूठी ब्रिटिश सेना ले गई। कहा जाता है कि युद्ध हारने के बाद ब्रिटिश सेना ने टीपू सुलतान की अँगुठी चुरा ली। जिसे नीलाम कर दिया गया है और उसे खरीदने वाले का कोई अता पता नहीं है।

ये भी पढ़ें

​पुतिन की चेतावनी: नाटो सेना मार्च करती है, दुनिया तबाह हो जाएगी​ !

आदित्य ठाकरे को नीतेश राणे की सार्वजनिक चेतावनी​ ?​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें