29 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमदेश दुनियादेवेंद्र फडणवीस का संजय राउत पर पलटवार, जानिए क्या कहा...

देवेंद्र फडणवीस का संजय राउत पर पलटवार, जानिए क्या कहा…

संजय राउत ने बुधवार को भाजपा पर जमकर हमला किया था।

Google News Follow

बेलागवी जिले में संवाददाताओं से बात करते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव बालासाहेब ठाकरे वाली शिवसेना के नेता संजय राउत पर बिचौलिए होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राउत कांग्रेस के निर्देश पर चल रहे हैं। जैसा कांग्रेस बोल रही है वैसा ही कर रहे हैं। राउत ने भाजपा के वोट कम करने के लिए कर्नाटक के बेलागवी में प्रचार किया था।

दरअसल कर्नाटक में चुनाव प्रचार के लिए उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना की ओर से बेलागवी-कारवार इलाके में पहुंचे सांसद संजय राउत ने बुधवार को भाजपा पर जमकर हमला किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि भाजपा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में धांधली कर चुनाव जीतती है। पार्टी को कोई जनसमर्थन हासिल नहीं है।

बात यदि बेलागवी की करें तो यहां मराठी भाषा के लोगों की अच्छी खासी आबादी है। यह भाषा दशकों से दो पड़ोसी राज्यों महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच विवाद का कारण रहा है। साल 1960 के दशक में भाषाई आधार पर राज्यों के पुनर्गठन के बाद से विवाद रहा है। महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद को सुलझाने पर भाजपा के रुख के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा कि मेरी पार्टी के साथ-साथ मैं भी बेलागवी में रह रहे मराठी भाषी लोगों के पूर्ण समर्थन में हूं।

वहीं राउत कई बार फडणवीस को दक्षिणी राज्य के बेलागवी-कारवार इलाकों में मराठी भाषी लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने वाली संस्था महाराष्ट्र एकीकरण समिति का समर्थन करने की चुनौती दे चुके हैं। साथ ही भाजपा पर संगठन को कमजोर करने का आरोप लगाया। जबकि भाजपा को कर्नाटक में हराने के लिए कांग्रेस, शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी ने गठबंधन बनाया है। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव 10 मई को होंगे।

ये भी देखें 

कर्नाटक चुनाव से पहले बजरंगबली को लेकर बड़ी लड़ाई, जानिए क्या है वजह

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें