35 C
Mumbai
Wednesday, November 11, 2026
होमदेश दुनियाजिंदगी में मुश्किलें तो आती ही हैं, जीने के लिए कमबैक जरूरी...

जिंदगी में मुश्किलें तो आती ही हैं, जीने के लिए कमबैक जरूरी है: राहुल देव!

जब मैं अलग-अलग तरह के लोगों से मिलता हूं, जैसे बिजनेसमैन, छात्र, कलाकार या समाजसेवी, तो मेरी सोच और समझ ज्यादा गहरी हो जाती है।

Google News Follow

अपने भाई मुकुल देव के निधन के बाद एक्टर राहुल देव दुखों से उबरते हुए प्रोफेशनल और सोशल लाइफ में वापस लौट रहे हैं। इन दिनों वह फिल्मों और वेब सीरीज की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा, हाल ही में उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों, पैनल डिस्कशन, अवॉर्ड फंक्शन और सामाजिक कामों में भी हिस्सा लिया। उनका कहना है कि जिंदगी में मुश्किल समय तो आते ही रहते हैं, लेकिन जीने के लिए कमबैक करना बेहद जरूरी होता है।

अपने जीवन के इस नए दौर के बारे में बात करते हुए राहुल देव ने कहा, “मैं सचमुच आभारी महसूस करता हूं। हर इवेंट, हर मुलाकात और हर कहानी से मुझे कुछ नया सीखने को मिलता है। सीखने की प्रक्रिया कभी खत्म नहीं होनी चाहिए, चाहे आप जिंदगी में कहीं भी हों।

जब मैं अलग-अलग तरह के लोगों से मिलता हूं, जैसे बिजनेसमैन, छात्र, कलाकार या समाजसेवी, तो मेरी सोच और समझ ज्यादा गहरी हो जाती है। यह मेरे जीवन के सफर को और भी खास बनाती है।”

राहुल देव ने आगे कहा, “जिंदगी के आखिर में एक चीज जो हमेशा रहती है, वो है बदलाव। और जो बदलाव के साथ खुद को ढाल लेता है, वही टिक पाता है। एक इंसान के तौर पर मैं हमेशा समय के साथ खुद को बदलने की कोशिश करता रहता हूं, क्योंकि बदलाव को रोका नहीं जा सकता।”

उन्होंने कहा, “मेरे प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में कई मुश्किलें आई हैं, लेकिन आगे बढ़ने की लगन है। कुछ करने की जो चाह है, वही मुझे प्रेरित करती रहती है और हमेशा आगे बढ़ने की ताकत देती है।”

राहुल देव कहते हैं, “जिंदगी में मुश्किल समय तो आते ही हैं, लेकिन आप उन मुश्किलों का सामना कैसे करते हैं, यही तय करता है कि आप कैसे इंसान हैं। मेरा मानना है कि जिंदगी में जब आप किसी मुश्किल के बाद दोबारा उठते हैं, तो वो कमबैक उस परेशानी से कहीं ज्यादा बड़ा होता है।”

यह भी पढ़ें-

ग्रेटर नोएडा: नानकेश्वर महादेव मंदिर में 1.25 लाख श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें