29.6 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमदेश दुनियापठान फिल्म की बढ़ी मुश्किलें, सेंसर बोर्ड ने प्रमाण पत्र देने से...

पठान फिल्म की बढ़ी मुश्किलें, सेंसर बोर्ड ने प्रमाण पत्र देने से किया इंकार

सेंसर बोर्ड ने 'पठान' के निर्माताओं को फिल्म और गानों में बदलाव करने का दिया निर्देश।

Google News Follow

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान के कुछ सीन्स और गानों को लेकर खूब बवाल मचा। वहीं अब पठान फिल्म के लिए नई मुश्किलें आकर खड़ी हो गई हैं। दरअसल केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानी सीबीएफसी ने अब ये निर्णय लिया है कि पठान फिल्म को प्रमाण पत्र तभी जारी किया जाएगा, जब वो अपनी फिल्म और गानों में सुधार करेंगे। उनका कहना है कि फिल्म में कुछ जरूरी काट-छांट होने के बाद ही फिल्म को प्रमाण पत्र या सर्टिफिकेट दिया जा सकता है। हालांकि शाहरुख खान लगातार ये दिखाने की कोशिश कर रहे थे कि उन्हें इस विरोध से कोई फर्क नहीं पड़ता है। लेकिन अब जब सेंसर बोर्ड की तरफ से उनकी फिल्म को प्रमाण पत्र मिलने से रोक लग गई है, तो लाजमी है कि इससे उनकी फिल्म पर असर जरूर होगा। 

पठान फिल्म का गाना बेशरम रंग जब से रिलीज़ हुआ, तब से लगातार पठान फिल्म, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। बेशरम रंग गाने के बाद विवाद बहुत तेज़ी से बढ़ा था और तमाम प्रकार के संत और पुजारी ने फिल्म के गाने का विरोध किया था। सबकी नाराज़गी फिल्म में मौजूद बेशरम रंग गाने में दिखाए गए भगवा रंग वाली बिकनी से थी। हालांकि अब सीबीएफसी की तरफ से फिल्म में बदलाव करने का एलान किया गया है। दरअसल फिल्म ‘पठान’ का गीत ‘बेशरम रंग’ 12 दिसंबर को जारी होने के बाद से ही इस पर रोक लगाने की मांग उठने लगी। इस गीत के दृश्य में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को भगवा रंग की बिकनी में देखा जा सकता है जिसके खिलाफ देशभर में प्रदर्शन किए गए और ‘हिंदू भावनाओं’ को आहत करने का आरोप लगाया गया।

सीबीएफसी के चेयरपर्सन प्रसून जोशी ने फिल्म पठान पर कहा कि सेंसर बोर्ड हमेशा से ही क्रिएटिविटी और दर्शकों की संवेदनशीलता के बीच बैलेंस बनकर रखता है। हमें विश्वास है कि बातचीत के जरिए कोई न कोई रास्ता हम निकाल सकते हैं। समिति ने फिल्म निर्माताओं को निर्देश दिया है कि फिल्म के गीत समेत उसमें सुझाये गये बदलाव करें और सिनेमाघरों में रिलीज से पहले उसके संशोधित संस्करण को जमा करें।

हालांकि सेंसर बोर्ड ने फिल्म और फिल्म के गानों में क्या-क्या बदलाव के आदेश दिया है। इसका खुलासा फिल्म रिलीज के बाद ही होगा। वहीं सवाल यह भी उठ रहे है कि क्या फिल्म से गाना बेशरम रंग को हटा दिया जाएगा, या फिर दीपिका के बिकिनी का भगवा रंग बदला जाएगा या फिर विवादित सीन को हटाया जाएगा। इन सब विवादों के बीच गाना बेशरम रंग को खूब फायदा मिला। और फिल्म के गाने को 2 हफ्तों में 150 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले।

ये भी देखें 

‘भगवा बिकनी विवाद’ फिल्म पठान को फायदा या नुकसान?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें