30.3 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमक्राईमनामामीठी नदी सफाई घोटाले में डिनो मोरिया तलब, ईओडब्ल्यू की सख्त पूछताछ!

मीठी नदी सफाई घोटाले में डिनो मोरिया तलब, ईओडब्ल्यू की सख्त पूछताछ!

इस मामले में डिनो मोरिया को आरोपी नहीं बनाया गया है। लेकिन, पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार व्यक्ति से उनके संबंध को समझना जरूरी है, जिसके चलते उन्हें तलब किया गया था।

Google News Follow
बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया सोमवार को मीठी नदी सफाई घोटाले से जुड़े मामले में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के सामने पेश हुए। अधिकारियों ने उनसे कई कड़े सवाल किए।

ईओडब्ल्यू के अधिकारियों के मुताबिक, डिनो मोरिया को इसलिए बुलाया गया क्योंकि जांच में उनकी और उनके भाई सैंटिनो मोरिया की और इस मामले के मुख्य आरोपी केतन कदम के फोन पर कई बार बातचीत के रिकॉर्ड मिले हैं। अब पुलिस ये समझना चाहती है कि इनके बीच क्या चर्चा हुई थी।

मीठी नदी सफाई घोटाले मामले में आरोप है कि नदी की सफाई के लिए इस्तेमाल होने वाली मशीनें, जैसे कि कीचड़ हटाने वाली और गहरी खुदाई करने वाली मशीनें आदि को किराए पर लेने वाले पैसे का गलत इस्तेमाल हुआ।

मुंबई की बड़ी सरकारी संस्था, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कथित तौर पर कोच्चि स्थित कंपनी मैटप्रॉप टेक्निकल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड से प्राप्त मशीनों के लिए बढ़ी हुई कीमतें चुकाईं।

जांचकर्ताओं का मानना है कि इस धोखाधड़ी को बीएमसी के कुछ अधिकारी और मैटप्रॉप कंपनी के कर्मचारियों ने मिलकर अंजाम दिया। केतन कदम और उसके साथी जय जोशी ने बीएमसी को मशीनों के लिए बढ़ा-चढ़ाकर बिल भेजे, यानी असल कीमत से ज्यादा पैसे मांगे।

इस मामले में डिनो मोरिया को आरोपी नहीं बनाया गया है। लेकिन, पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार व्यक्ति से उनके संबंध को समझना जरूरी है, जिसके चलते उन्हें तलब किया गया था।

हाल ही में डिनो मोरिया भूमि पेडनेकर और ईशान खट्टर की वेब सीरीज ‘द रॉयल’ में नजर आए थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1999 में ‘प्यार में कभी कभी’ से की थी। इसके बाद वह 2002 में रिलीज हुई ‘राज’ फिल्म में दिखाई दिए। वह हिंदी फिल्मों के अलावा, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में भी 50 से ज्यादा प्रोजेक्ट में काम कर चुके हैं।

इन दिनों वह अपनी आने वाली फिल्म ‘हाउसफुल 5’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में 19 कलाकारों की बड़ी स्टारकास्ट है। इसमें डिनो मोरिया के अलावा, अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, फरदीन खान, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, रंजीत, सौंदर्या शर्मा, निकितिन धीर और आकाशदीप साबिर जैसे कलाकार हैं। ‘हाउसफुल 5’ फिल्म अगले महीने 6 जून को रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें-

पाकिस्तान आतंकवाद का गढ़ बन चुका है: मुख्तार अब्बास नकवी!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें