29.1 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमदेश दुनियानिर्देशक अभिषेक जीविन्थ ने तेलुगू स्टार नानी को बताया 'जमीन से जुड़ा...

निर्देशक अभिषेक जीविन्थ ने तेलुगू स्टार नानी को बताया ‘जमीन से जुड़ा कलाकार’!

युवा निर्देशक अभिषेक जीविन्थ ने अभिनेता की पोस्ट का जवाब देते हुए कहा, "सर, मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी।

Google News Follow
‘टूरिस्ट फैमिली’ के निर्देशक अभिषेक जीविन्थ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तेलुगू सुपरस्टार नानी की तारीफ करते हुए एक पोस्ट शेयर किया। जीविन्थ ने नानी को “विनम्र और जमीन से जुड़ा व्यक्ति” बताया।

अभिषेक जीविन्थ ने नानी के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए एक्स पर लिखा कि आज का दिन कितना अद्भुत था! आपसे मिलना मेरे लिए सम्मान की बात है, नानी सर। आप सचमुच एक विनम्र और ज़मीन से जुड़े व्यक्ति हैं। आपने जिस तरह से फिल्म के बारे में विस्तार से बात की, उससे यह मेरे लिए और भी खास दिन हो गया।

गौरतलब है कि तेलुगू स्टार नानी ने हाल ही में अभिषेक जीविन्थ की सुपरहिट फिल्म की सराहना की थी। अपने एक्स टाइमलाइन पर नानी ने कहा, “बहुत सारी अच्छाइयों के साथ सरल, दिल को छू लेने वाली फिल्में ही हम चाहते हैं और टूरिस्ट फैमिली हमें यही दिखाती है।” नानी ने फिल्म के पूरे कलाकार और क्रू को धन्यवाद दिया जिन्होंने इस फिल्म को बनाया।

युवा निर्देशक अभिषेक जीविन्थ ने अभिनेता की पोस्ट का जवाब देते हुए कहा, “सर, मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी। तारीफ के लिए शुक्रिया, आपके ट्वीट ने हमारा दिन बना दिया!” नानी से पहले, सुपरस्टार रजनीकांत, मशहूर निर्देशक एस एस राजामौली और अभिनेता-निर्देशक धनुष ने भी अभिषेक जीविन्थ को बधाई दी थी।

निर्देशक ने खुलासा किया कि वह तब बहुत भावुक हो गए थे, जब अभिनेता सूर्या ने उन्हें उनके नाम से बुलाया और कहा कि उन्हें उनकी फिल्म बहुत पसंद आई है। सूर्या की इस सरल और सच्ची प्रशंसा ने निर्देशक को भावुक कर दिया और उन्हें महसूस हुआ कि उनकी मेहनत और जुनून को मान मिला है। निर्देशक के मुताबिक, एक प्रसिद्ध अभिनेता की छोटी सी प्रशंसा किसी के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है, इसका सीधा सच्चा उदाहरण वो खुद हैं।

 
यह भी पढ़ें-

यूएन प्रस्ताव पर चुप्पी शर्मनाक : प्रियंका गांधी ने केंद्र को घेरा!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें