26 C
Mumbai
Sunday, February 22, 2026
होमदेश दुनियारामायण के लिए डायरेक्टर रामानंद सागर को 10 साल काटने पड़े थे...

रामायण के लिए डायरेक्टर रामानंद सागर को 10 साल काटने पड़े थे कोर्ट के चक्कर !

मशहूर पौराणिक सीरियल रामायण आज भी लोगों के बीच पहले की ही तरह बेहद लोकप्रिय है।

Google News Follow

Related

फिल्म आदिपुरुष को लेकर विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। फिल्म के संवाद और ग्राफिक्स को लेकर लगातार बवाल बढ़ता ही जा रहा है। वहीं हाल ही में फिल्म के मेकर्स को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी फटकार लगाई। हालांकि जहां एक तरफ फिल्म का विरोध एचपी रहा है तो चगिन दूसरी और 1987 में दूरदर्शन पर प्रसारित रामानन्द सागर का सीरियल रामायण को लेकर चर्चा ने जोर पकड़ा है।

हालांकि आज जब रामायण की बात हो ही रही है तो, इस कार्यक्रम से जुड़े कुछ दिलचस्प पहलुओं पर। 80 के दशक में जब रामायण धारावाहिक टीवी पर आया तो इसके साथ ही कई स्पेशल इफेक्ट्स भी देखने को मिले, जैसे हनुमान का संजीवनी बूटी लाना और पुष्पक विमान का उड़ना। पांच महाद्वीपों में दिखाई जाने वाली रामायण को विश्व भर में 65 करोड़ से ज्यादा लोगो ने टीवी पर देखा। कार्यक्रम में राम, सीता और लक्ष्मण के अलावा अन्य किरदारों ने शानदार अभिनय कर रामायण में अपनी भूमिका को जीवंत कर दिया था। हर हफ्ते रामायण के ताजा एपिसोड के कैसेट दूरदर्शन के दफ्तर भेजे जाते थे। कई बार तो ये कैसेट प्रसारण के आधे घंटे पहले भी पहुंचे। रामायण की शूटिंग लगातार 550 से ज्यादा दिनों तक चली थी।

वहीं रामायण बनाने के बाद रामानंद सागर को कानूनी लड़ाई तक लड़नी पड़ी थी। दरअसल यह उस समय की बात है, जब दूरदर्शन में हर धारावाहिक 13 एपिसोड का होता था। ऐसे में रामायण को 78 एपिसोड्स की मंजूरी मिली थी, लेकिन जब यह शो हिट हुआ तो लोगों ने इस में लव कुश की कहानी दिखाने की मांग की, जिसके लिए रामानंद सागर तैयार नहीं थे। उनका मानना था कि उनकी कहानी बताएंगे, तो उसके लिए एक काल्पनिक कथा होगी और हुआ भी यही। जनता के अपील पर रामानंद सागर ने उत्तरकाण्ड नामक कार्यक्रम प्रसारित किया इसमें लव कुश की कहानी प्रसारित होने के बाद शो से जुड़े कई तरह के विवाद सामने आए, जिसके लिए रामानंद सागर को 10 साल तक कोर्ट में केस लड़ना पड़ा।

ये भी देखें 

दुनिया के सबसे रईस एलन मस्क का आज जन्मदिन, जानिए कितनी है नेटवर्थ

कांवड़ यात्रा, बकरीद को लेकर CM योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्‍त निर्देश

तेज बारिश की वजह से मागाठाणे मेट्रो स्टेशन के पास सड़क क्षतिग्रस्त

 

बारिश से गिरा अभिनेत्री नूतन के बंगले का एक हिस्सा; बंगला कहाँ था?

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,157फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें