26 C
Mumbai
Friday, November 13, 2026
होमदेश दुनियामां बनने के बाद एक्ट्रेस दिशा परमार की नींद गायब, जताई थकान!

मां बनने के बाद एक्ट्रेस दिशा परमार की नींद गायब, जताई थकान!

सुबह बिना बच्चे के रोने की आवाज के उठना भी भूल गई हूं। उफ्फ! अब तो बस इंतजार है कि वो दिन फिर कब आएगा... उम्मीद है जल्दी आए!"

Google News Follow
टेलीविजन एक्ट्रेस दिशा परमार इन दिनों मां बनने के अनुभव को खुलकर जी रही हैं, जिसमें खुशी भी है और कुछ मुश्किलें भी। इस कड़ी में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक मां के रूप में अपनी जिंदगी की झलक साझा की। उन्होंने बताया कि वह पिछले दो सालों से ठीक से सो नहीं पाई है।

सोमवार को दिशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ”मुझे ठीक से सोए हुए दो साल से ज्यादा हो गए हैं! वो बिना रुकावट 8–9 घंटे की नींद कैसी होती है, अब याद भी नहीं है। सुबह बिना बच्चे के रोने की आवाज के उठना भी भूल गई हूं। उफ्फ! अब तो बस इंतजार है कि वो दिन फिर कब आएगा… उम्मीद है जल्दी आए!”

इसके अलावा, दिशा ने एक प्यारी सी तस्वीर भी शेयर की, जिसमें वह अपनी बेटी को गोद में उठाए हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने उस फोटो के साथ कैप्शन लिखा- ‘अभी की ज़िंदगी ऐसी चल रही है।’

एक्ट्रेस अक्सर अपनी बेटी के साथ की क्यूट फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं, जिससे उनके फैंस को मां बनने के उनके खूबसूरत पलों की झलक देखने को मिलती है।

बता दें कि दिशा परमार ने 16 जुलाई, 2021 को राहुल वैद्य के साथ शादी की थी, और सितंबर 2023 में प्यारी सी बेटी का स्वागत किया था। इस खुशखबरी को दोनों ने मिलकर फैंस के साथ शेयर किया।

दोनों ने पोस्ट में लिखा, ”हम बहुत खुश हैं कि हमारे घर एक बेटी ने जन्म लिया है! मां और बच्ची दोनों बिल्कुल ठीक और स्वस्थ हैं। हम अपने डॉक्टर का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं, जिन्होंने प्रेग्नेंसी की शुरुआत से लेकर डिलीवरी तक हर कदम पर हमारा साथ दिया। हम बहुत खुश हैं! कृपया हमारे बच्चे को अपना आशीर्वाद दें।”

दिशा परमार को सबसे पहले तब पहचान मिली जब उन्होंने टीवी शो ‘प्यार का दर्द है मीठा-मीठा प्यारा-प्यारा’ में नकुल मेहता के साथ मुख्य भूमिका निभाई। इस शो में उनकी एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया। इसके बाद वह ‘वो अपना सा’ में नजर आईं। उन्होंने ‘बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 2’ में भी अहम रोल निभाया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

यह भी पढ़ें-

कर्नल सोफिया केस में सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई माफी, होगी SIT जांच!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें