अभिनेत्री दिव्या सेठ ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, “हेलो, मिहिका बर्थडे मंथ। मिहिका, तुम मेरे लिए बहुत अनमोल हो। पता है, जब कोई मुझसे कहता है कि मैं बहुत बहादुर या मजबूत हूं, तो मैं खुद के बारे में सोचती हूं।
बता दें कि अभिनेत्री ने बेटी मिहिका की याद में मंगलवार को पोस्ट किया है, लेकिन उनकी बेटी का जन्मदिन 29 सितंबर को होता है। अभिनेत्री अक्सर इकलौती बेटी मिहिका के लिए अक्सर पोस्ट शेयर करती रहती हैं।
दिव्या सेठ शाह ने अपनी बेटी मिहिका शाह को अगस्त 2024 में खोया था। दरअसल, अभिनेत्री की इकलौती बेटी काफी समय से बीमारी से जूझ रही थीं और 5 अगस्त को दौरा पड़ने के बाद उसने दुनिया को अलविदा कह दिया था। इसकी पुष्टि अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से की थी।
अभिनेत्री दिव्या सेठ मनोरंजन जगत का जाना-माना नाम हैं। उन्होंने कई शानदार प्रोजेक्ट्स में काम किया है। हालांकि, वे ज्यादातर सपोर्टिंग रोल में नजर आई हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत हिट टीवी शो ‘हम लोग’ से की थी। इसके अलावा वे ‘जब वी मेट’, ‘इंग्लिश विंग्लिश’, ‘दिल धड़कने दो’, ‘आर्टिकल 370’, ‘पटेल की पंजाबी शादी’, और ‘सरदार का ग्रैंड सन’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।



