27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमदेश दुनियाअमेरिका के कई शहरों में दीपावली की छुट्टी, धूमधाम से उत्सव!

अमेरिका के कई शहरों में दीपावली की छुट्टी, धूमधाम से उत्सव!

अमेरिका के मशहूर शहर न्यूयॉर्क सिटी में दिवाली बहुत ही धूमधाम से मनाई जाती है। यहां 2023 से दिवाली को आधिकारिक सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। 

Google News Follow

भारतीय संस्कृति और प्रकाश के पर्व दीपावली की दुनियाभर में लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। खास तौर से अमेरिका में दिवाली की अलग ही धूम मची होती है। अमेरिका के कई शहरों और राज्यों में इसे आधिकारिक मान्यता मिल चुकी है।

अमेरिका के मशहूर शहर न्यूयॉर्क सिटी में दिवाली बहुत ही धूमधाम से मनाई जाती है। यहां 2023 से दिवाली को आधिकारिक सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। न्यूयॉर्क राज्य विधानसभा ने यह ऐतिहासिक फैसला लिया, जिससे पहली बार किसी अमेरिकी शहर में दिवाली को सरकारी छुट्टी के रूप में मान्यता मिली।

इसके अलावा, न्यू जर्सी के कई जिलों, जैसे एडिसन, साउथ ब्रंसविक और जर्सी सिटी, ने भी स्कूलों में दिवाली की छुट्टी को मान्यता दी है। यहां ज्यादा संख्या में भारतीय समुदाय की उपस्थिति की वजह से दिवाली के अवसर पर दीप जलाने और आतिशबाजी जैसे कार्यक्रम का आयोजन भी होता है।

वहीं कैलिफोर्निया में भी दिवाली को लेकर उत्साह देखने लायक होता है। सैन फ्रांसिस्को, लॉस एंजिलिस, और सैन होजे में हर साल दिवाली के मौके पर “फेस्टिवल ऑफ लाइट्स” नाम से बड़े सार्वजनिक समारोह का आयोजन होता है।

हालांकि यहां दिवाली को अभी तक आधिकारिक अवकाश नहीं मिला है, लेकिन स्थानीय प्रशासन और सिटी काउंसिल भारतीय समुदाय के साथ मिलकर इसे सांस्कृतिक त्योहार के रूप में मनाती हैं।

टेक्सास के ह्यूस्टन और डलास, इलिनॉय के शिकागो, और जॉर्जिया के अटलांटा में भी दिवाली का उत्सव बेहद लोकप्रिय है। इन शहरों में इंडियन अमेरिकन कम्युनिटी हर साल मंदिरों और कम्युनिटी सेंटर्स में भव्य दीवाली मेले, संगीत कार्यक्रम और लाइट शो का आयोजन करती है।

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में भी पिछले कुछ सालों से व्हाइट हाउस में दिवाली मनाने की परंपरा शुरू की गई।

यह भी पढ़ें-

शिवकाशी में दीपावली पर पटाखों की बिक्री पहुंची 7,000 करोड़ रुपए के पार

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें