30 C
Mumbai
Wednesday, May 20, 2026
होमक्राईमनामापंजाब में ड्रग तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 12 किलो हेरोइन के साथ...

पंजाब में ड्रग तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 12 किलो हेरोइन के साथ 3 गिरफ्तार!

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान स्थित एक तस्कर के संपर्क में थे और उसी के निर्देश पर पंजाब में नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहे थे।

Google News Follow

Related

पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अमृतसर काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय/अंतरराष्ट्रीय लिंक वाले ड्रग तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने रविवार को इस कार्रवाई की जानकारी दी।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने जिला तरनतारन के अमृतसर-चबाल रोड स्थित टोल प्लाजा के पास कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से करीब 12 किलो हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपए आंकी जा रही है।

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान स्थित एक तस्कर के संपर्क में थे और उसी के निर्देश पर पंजाब में नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहे थे। यह खुलासा इस मामले को और गंभीर बना देता है, क्योंकि इसमें सीमा पार से संचालित नेटवर्क के संकेत मिल रहे हैं।

डीजीपी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “विशिष्ट सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अमृतसर की काउंटर इंटेलिजेंस ने नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और तरनतारन जिले में अमृतसर-चबाल रोड पर टोल प्लाजा के पास से 12 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई।”

उन्होंने आगे कहा, “शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी पाकिस्तान में बैठे एक तस्कर के संपर्क में थे और उसके निर्देशों के अनुसार ही नशीले पदार्थों की आपूर्ति कर रहे थे।

अमृतसर के एसएसओसी पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है, जिसमें इसके आगे और पीछे के सभी संपर्कों को खंगालना भी शामिल है।

डीजीपी ने आगे कहा कि पंजाब पुलिस नशीले पदार्थों के नेटवर्क को पूरी तरह से खत्म करने और एक सुरक्षित, नशामुक्त पंजाब सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें-

कोलकाता पुलिस ने कालीघाट पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी को फिर से हटाया!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,465फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
308,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें