32 C
Mumbai
Saturday, March 7, 2026
होमदेश दुनियादुबई मोबाइल फोन पर मिसाइल हमले की चेतावनी जारी

दुबई मोबाइल फोन पर मिसाइल हमले की चेतावनी जारी

शहर भर में दहशत का माहौल

Google News Follow

Related

पश्चिम एशिया में तेजी से बढ़ते सैन्य तनाव के बीच दुबई के निवासियों के मोबाइल फोन पर संभावित मिसाइल हमले की चेतावनी जारी की गई, जिससे शहर में दहशत का माहौल बन गया। शुक्रवार (6 मार्च)को कई लोगों को लगातार अलर्ट संदेश मिले, जिनमें लोगों घरों से बाहर न निकलने, सावधानी बरतने और किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, अलर्ट संदेश अचानक आने लगे। एक निवासी ने बताया कि उनके फोन पर लगातार चार चेतावनी संदेश आए। उन्होंने कहा कि परिवार ने एहतियात के तौर पर जरूरी सामान जमा कर लिया है और पासपोर्ट व अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ एक आपात बैग तैयार रखा है।

दुनिया के सबसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों में से एक दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा भी इस स्थिति से प्रभावित हुआ है। क्षेत्र में तनाव बढ़ने के बाद कई उड़ानें रद्द या डायवर्ट की गईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

खाड़ी देश विशेष रूप से संयुक्त अरब अमीरात में बड़ी संख्या में भारतीय यात्री भी फंस गए थे। हालांकि सोमवार (2 मार्च ) के बाद से कई यात्री धीरे-धीरे भारत लौटने में सफल रहे हैं। कई यात्रियों ने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद दुबई और यूएई के अधिकारियों ने स्थिति को प्रभावी ढंग से संभाला।

इसी बीच यूएई ने उन खबरों को खारिज कर दिया जिनमें कहा गया था कि वह ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में अमेरिका और इज़राइल के साथ शामिल होने पर विचार कर रहा है। यूएई की सरकारी समाचार एजेंसी अमीरात समाचार एजेंसी के माध्यम से जारी बयान में कहा गया कि देश ने अपनी रक्षात्मक नीति में किसी बदलाव का कोई फैसला नहीं लिया है।

यह स्पष्टीकरण उस समय आया जब ईरान ने यूएई में कई ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए थे। रिपोर्टों के अनुसार इन हमलों में दुबई स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास और अबू धाबी के अल धफरा एयर बेस को निशाना बनाया गया।

28 फरवरी से शुरू हुए इस सैन्य टकराव ने पूरे पश्चिम एशिया को अस्थिर कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने लगातार सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की है, क्योंकि आशंका है कि यदि तनाव और बढ़ा तो यह संघर्ष पूरे क्षेत्र को बड़े युद्ध में धकेल सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा संकट का असर केवल सुरक्षा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इससे वैश्विक ऊर्जा बाजार, अंतरराष्ट्रीय व्यापार और विमानन क्षेत्र पर भी व्यापक प्रभाव पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें:

 अनिल अंबानी और रिलायंस पावर से जुड़े कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

“यह ईरान के अस्तित्व का युद्ध है”

फिनलैंड की फेजर के साथ रिलायंस कंस्यूमर प्रोडक्ट का समझौता, भारत में होगा प्रीमियम चॉकलेट का उत्पादन

कर्नाटक: 16 साल से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्रतिबंध

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,042फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें