26 C
Mumbai
Tuesday, March 3, 2026
होमदेश दुनियाEarthquake: भूकंप से थर्राया ताइवान, 7.5 की तीव्रता, जापान से सुनामी की...

Earthquake: भूकंप से थर्राया ताइवान, 7.5 की तीव्रता, जापान से सुनामी की चेतावनी!

Google News Follow

Related

चीन के पड़ोसी देश ताइवान में लगभग ढाई दशक बाद का 7.7 तीव्रता का सबसे शक्तिशाली भूकंप आया है| इसमें कई इमारतें ढह गई हैं| अधिक चिंता की बात यह है कि ताइवान, जापान के ओकिनावा क्षेत्र और फिलीपींस के लिए भी सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। भूकंप के कारण पूर्वी ताइवान में इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है|  ताइवान में 25 साल में आया यह सबसे भीषण भूकंप है। सितंबर 1999 में 7.6 तीव्रता के भूकंप में 2,400 लोग मारे गए।

ताइवान की राजधानी ताइपे में बुधवार (3 अप्रैल) सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.5 मापी गई| ताइवान में मापी गई रिक्टर स्केल पर 7.5 की तीव्रता खतरनाक श्रेणी में आती है। ताइवान सेंट्रल वेदर एडमिनिस्ट्रेशन ने यह जानकारी दी है| रॉयटर्स के मुताबिक, झटके इतने तेज़ थे कि ताइपे के कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई| भूकंप के तुरंत बाद पड़ोसी देश जापान अलर्ट हो गया और सुनामी की चेतावनी जारी कर दी|

लोगों को निचले इलाकों को छोड़कर ऊंचे स्थानों पर जाने के लिए भी कहा गया है।तेज झटकों से अभी तक किसी के मारे जाने या घायल होने की खबर नहीं है। हालांकि, सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में भूकंप के कारण कई जगहों पर भूस्खलन और इमारतों के ढहने की खबरें आ रही हैं| वोल्केनो डिस्कवरी की रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की गहराई 35 किमी थी और इसका झटका देश के बड़े हिस्से में महसूस किया गया| भूकंप की गहराई अधिक होने के कारण इसके केंद्र पर तेज झटके महसूस किये गये हैं|

एक रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप का केंद्र हुलिएन शहर से करीब 18 किलोमीटर दक्षिण में था। ताइवान के सेंट्रल वेदर एडमिनिस्ट्रेशन ने भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी भी जारी की है। सीडब्ल्यूई ने निवासियों को सुनामी की चेतावनी जारी की है। कहा गया है कि उत्तरी तटीय इलाकों में सुनामी आ सकती है. लोगों को तुरंत ऊंचे स्थानों पर जाने को कहा गया है. 7.5 तीव्रता के भूकंप के बाद कई और झटके महसूस किए गए हैं। इनमें से कुछ भूकंप 6.5 तीव्रता के थे।

जापान में सुनामी की चेतावनी: ताइवान के पड़ोसी देश जापान ने भी भूकंप के तेज झटके के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की है। जापान की मेट्रोलॉजिकल एजेंसी ने 3 मीटर (10 फीट) तक ऊंची सुनामी लहरों की चेतावनी दी है। जापान तेज़ भूकंप के बाद कोई जोखिम नहीं लेना चाहता| सुनामी की चेतावनी जारी होने के कारण लोगों को ओकिनावा के दक्षिणी तटीय इलाकों से दूर रहने को कहा गया है।

जापान का मियाकोजिमा द्वीप ताइवान के पास है।ताइवान प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ के पास स्थित है। इस क्षेत्र में हमेशा भूकंप महसूस किये जाते रहते हैं। ‘रिंग ऑफ फायर’ प्रशांत महासागर के तट से शुरू होकर दक्षिण अमेरिका के चिली देश तक फैला हुआ है। इसलिए इंडोनेशिया से लेकर चिली तक हमेशा तेज भूकंप महसूस किए जाते हैं। 2018 में, हुलिएन शहर में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें 17 लोग मारे गए और 300 घायल हो गए। 1999 के भूकंप में 2400 लोग मारे गये।

यह भी पढ़ें-

छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के जंगलों में सुरक्षाबलों अभियान,11 नक्सली ढेर

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,079फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें