28.2 C
Mumbai
Tuesday, July 21, 2026
होमदेश दुनियाडीआर कांगो में इबोला के मामले बढ़कर 635 हुए, 30 मरीज ठीक...

डीआर कांगो में इबोला के मामले बढ़कर 635 हुए, 30 मरीज ठीक हुए

Google News Follow

Related

लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में इबोला वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 635 हो गई है। देश के स्वास्थ्य मंत्री रोजर कांबा ने यह जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि बंडिबुग्यो इबोला वायरस से फैला यह प्रकोप अभी भी चुनौती बना हुआ है, लेकिन मरीजों के ठीक होने की संख्या बढ़ रही है और संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों की निगरानी भी बेहतर हो रही है।

स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार, निगरानी में रखे जा रहे संपर्कों का प्रतिशत बढ़कर 61.1 फीसदी हो गया है, जो एक दिन पहले 56.4 फीसदी था। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग हर क्षेत्र और हर संभावित मामले पर नजर रख रहा है।

कांबा ने बताया कि आठ नए मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिनमें सात न्यांकुंडे और एक मोंगबवालु इलाके का है। इसके साथ ही ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 30 हो गई है।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा, “हर मरीज का ठीक होना यह संदेश देता है कि समय पर इलाज कराने से जान बचाई जा सकती है।”

सरकार ने अब तक 490 टन दवाइयां प्रभावित क्षेत्रों में भेजी हैं। साथ ही प्रयोगशालाओं को मजबूत किया गया है और इटुरी, नॉर्थ किवु तथा साउथ किवु प्रांतों में स्वास्थ्य टीमें लगातार काम कर रही हैं।

डीआर कांगो ने 15 मई को इस इबोला प्रकोप की आधिकारिक घोषणा की थी। इसके दो दिन बाद, 17 मई को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित कर दिया।

वहीं, अफ्रीका रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने चेतावनी दी है कि राहत और बचाव कार्यों में कई दिक्कतें आ रही हैं। कई स्वास्थ्य केंद्रों में साफ पानी, सुरक्षा उपकरण, दवाइयां और जरूरी संसाधनों की कमी है।

संस्था ने यह भी बताया कि कुछ इलाकों में असुरक्षा, एम्बुलेंस की कमी, खराब सड़कें और स्वास्थ्य कर्मियों को समय पर वेतन न मिलने जैसी समस्याएं राहत कार्यों को धीमा कर रही हैं। इसके अलावा लोगों का स्वास्थ्य व्यवस्था पर भरोसा कम होना भी एक बड़ी चुनौती है।

अफ्रीका सीडीसी ने समुदायों को जागरूक करने, जोखिम वाले इलाकों में तेजी से मेडिकल टीमें भेजने, संक्रमण रोकथाम उपायों को मजबूत करने और संक्रमित लोगों के संपर्कों की निगरानी बढ़ाने पर जोर दिया है।

यह भी पढ़ें:

केरल में फिर आया निपाह वायरस; कोझिकोड में संदिग्ध मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

ममता को झटका; राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक का इस्तीफा

अमेरिकी ट्रेजरी को लौटाने पड़े टैरिफ के 22 अरब डॉलर; मई में सीमा शुल्क आय हुई लगभग शून्य

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,011फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
321,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें