32 C
Mumbai
Thursday, April 30, 2026
होमक्राईमनामाकोलकाता में मर्लिन प्रोजेक्ट्स ठिकानों पर ईडी छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग जांच तेज

कोलकाता में मर्लिन प्रोजेक्ट्स ठिकानों पर ईडी छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग जांच तेज

आरोप है कि इसके बाद इन जमीनों पर बड़े पैमाने पर रियल एस्टेट प्रोजेक्ट शुरू किए गए और उनका व्यावसायिक इस्तेमाल किया गया।

Google News Follow

Related

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कोलकाता इकाई ने 8 अप्रैल 2026 को मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मर्लिन प्रोजेक्ट्स लिमिटेड से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की। यह कंपनी सुशील मोहता और साकेत मोहता द्वारा प्रमोट की गई है। एजेंसी ने इस कार्रवाई के दौरान कुल सात स्थानों पर तलाशी ली।

जांच एजेंसी के अनुसार, शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि कंपनी के प्रमोटरों और उनसे जुड़ी अन्य संस्थाओं ने कथित रूप से जाली दस्तावेज तैयार किए और धोखाधड़ी के जरिए कई जमीनों पर कब्जा किया। इन जमीनों में कुछ सरकारी भूमि भी शामिल बताई जा रही हैं। आरोप है कि इसके बाद इन जमीनों पर बड़े पैमाने पर रियल एस्टेट प्रोजेक्ट शुरू किए गए और उनका व्यावसायिक इस्तेमाल किया गया।

ईडी का कहना है कि आरोपियों ने फर्जी कागजों के आधार पर खुद को जमीन का वैध मालिक बताया और आम लोगों को अपने प्रोजेक्ट्स में निवेश करने के लिए प्रेरित किया। इस तरह बड़ी रकम जुटाई गई, जिसकी अब मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच की जा रही है। एजेंसी इस बात की भी जांच कर रही है कि इन पैसों का इस्तेमाल किन-किन माध्यमों से किया गया और क्या इसमें अन्य लोगों की भी भूमिका रही है।

जांच के दौरान मर्लिन ग्रुप के राज्य सरकार के कुछ वरिष्ठ राजनेताओं और सरकारी अधिकारियों के साथ संभावित संबंध भी सामने आए हैं। ईडी अब इन संबंधों, उनकी भूमिका और किसी भी तरह के वित्तीय लेन-देन की गहराई से जांच कर रही है।

छापेमारी के दौरान एजेंसी ने कई महत्वपूर्ण डिजिटल उपकरण और दस्तावेज जब्त किए हैं, जिन्हें अब खंगाला जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार इन साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना है। फिलहाल ईडी की जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और कार्रवाई हो सकती है।

यह भी पढ़ें-

​बिहार में 13 अप्रैल बाद सरकार गठन प्रक्रिया शुरू होगी: संजय झा

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,113फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
304,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें