29.3 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमदेश दुनियाकेरल में कट्टरपंथी इस्लामिक संगठनों के निशाने पर शिक्षित महिलाएं

केरल में कट्टरपंथी इस्लामिक संगठनों के निशाने पर शिक्षित महिलाएं

Google News Follow

तिरुअनंतपुरम। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने लीक हुई अंतर्गत पर्चे में केरल में कट्टरपंथी इस्लामिक संगठनों द्वारा उत्पन्न खतरे को स्वीकार करते हुए प्रोफेशनल कॉलेजों में युवा वर्ग की शिक्षित महिलाओं को लुभा आतंकवाद की राह पर ले जाने का प्रयास हो रहा होने की चेतावनी दी है।

मुख्यधारा के मुस्लिम संगठनों में घुसपैठ

माकपा ने इस सिलसिले में 16 सितंबर को अपने कैडर के बीच पर्चे वितरित किए, जिनमें ‘अल्पसंख्यक सांप्रदायिकता ‘ शीर्षक तले कहा गया है कि चरमपंथी ताकतों ने राज्य में सांप्रदायिक असामंजस्य पैदा करने के लिए मुख्यधारा के मुस्लिम संगठनों में घुसपैठ की है। लिहाजा, केरल में तालिबान पर चल रही बहस के बीच माकपा ने अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं से इन मुद्दों पर सतर्क रहने का आग्रह किया है।

जागरूकता का आग्रह

केरल के सत्तारूढ़ दल के मुताबिक युवाओं को सांप्रदायिकता और चरमपंथी विचारधाराओं के जरिए लुभाने के लिए पुरजोर प्रयास किए जा रहे हैं। इसलिए प्रोफेशनल कॉलेजों में शिक्षित युवतियों को जागरूक किया जा रहा है। माकपा के छात्र संघ और युवा संगठन को इस मुद्दे पर विशेष ध्यान देना चाहिए। यह हालात कैथोलिक बिशप जोसेफ कल्लारंगट द्वारा लगाए लव जिहाद और नारकोटिक्स जिहाद के आरोपों की पृष्ठभूमि के बीच उतपन्न हुए हैं।

भाजपा ने घेरा

भाजपा ने इस बीच भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) पर आतंकवादियों को पनपने के लिए उपजाऊ जमीन प्रदान करने का आरोप लगाया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता कुम्मनम राजशेखरन का कहना है कि अगर चरमपंथी ताकतों के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया दी गई होती, तो उन्होंने राज्य में पैर नहीं जमाया होता। अब यही सरकार कितनी ईमानदारी से कह रही है कि आतंकवाद के खिलाफ चौकसी बढ़ानी चाहिए।

लव जिहाद की मौजूदगी

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने हाल ही में कहा था कि सीपीएम को सार्वजनिक रूप से स्वीकार करना चाहिए कि केरल राज्य में लव जिहाद या ग्रूमिंग जिहाद प्रचलित है, क्योंकि अब पार्टी की राज्य इकाई द्वारा तैयार किए गए इस पर्चे में इसका उल्लेख है। उन्होंने कहा है कि माकपा को इस मुद्दे पर अपने दोहरे मापदंड बंद करने चाहिए। मामले की उचित जांच होनी चाहिए। राज्य में आतंकवादियों का प्रभाव बढ़ रहा है और वे अपने लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए लव जिहाद का इस्तेमाल कर रहे हैं।

कोच्चि सम्मेलन की तैयारी

उल्लेखनीय है कि केरल सीपीएम ने अपनी सभी निचली समितियों को वितरण के लिए पर्चा तैयार किया है, जो अगले साल फरवरी में कोच्चि में होने वाले पार्टी के आगामी राज्य सम्मेलन से पहले बैठक के लिए बनाया गया है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें