31 C
Mumbai
Friday, September 20, 2024
होमदेश दुनियाजानिए मिस्र के राष्ट्रपति अल-सीसी को जो गणतंत्र दिवस पर होंगे मुख्य...

जानिए मिस्र के राष्ट्रपति अल-सीसी को जो गणतंत्र दिवस पर होंगे मुख्य अतिथि

इस साल जी-20 की अध्यक्षता के दौरान मिस्र को अतिथि देश के रूप में आमंत्रित किया गया।

Google News Follow

Related

इस साल नई दिल्ली के राजपथ पर होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथी के रूप में इजिप्ट यानी मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सीसी हैं। वहीं कई लोगों के मन में यह सवाल है कि दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी इकोनॉमी बन चुके भारत ने आखिर इतने अहम मौके पर चीफ गेस्ट के तौर पर अल सीसी को ही क्यों चुना। बता दें कि कोविड-19 की शुरुआत से अब तक इजिप्ट करीब-करीब दिवालिया होता नजर आया है। कुल विदेशी कर्ज 170 अरब डॉलर और महंगाई दर करीब 25% हो चुकी है।

मिस्र जोकि खाड़ी देशों के बीच अपनी अच्छी पकड़ रखता था, इस समय गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। मिस्र की मुद्रा पाउंड पिछले साल मार्च में अपना मूल्य आधा खो चुकी है। परन्तु भारत ने मिस्र को लेकर अपना दिल बढ़ा लिया है। दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र अपने गणतंत्र दिवस के अवसर पर मिस्र को आमंत्रित कर रहा है। आजादी के बाद का इतिहास देखें तो ये पहली बार होगा जब इजिप्ट का कोई लीडर रिपब्लिड डे सेरेमनी में चीफ गेस्ट बन रहा है।

राष्ट्रपति के साथ 120 सदस्यों का एक दल होगा जो 26 जनवरी को परेड में कर्तव्य पथ पर मार्च करेगा। देखा जाए तो भारत चाहता तो किसी भी देश में राष्ट्रपति को आमंत्रित कर सकता था लेकिन भारत ने सबको छोड़ मिस्र के  राष्ट्रपति को भारत के मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया है। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब मिस्र के राष्ट्रपति भारत आ रहे हैं। 2015 में वो पहली बार भारत आए थे। आगामी यात्रा राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी की तीसरी भारत यात्रा होगी।

गणतंत्र दिवस के लिए मुख्य अतिथि का चुनाव होना उनके लिए भी सर्वोच्च सम्मान होता है। मुख्य अतिथि को भारत के राष्ट्रपति के सामने गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाता है। गणतंत्र दिवस की शाम को देश के राष्ट्रपति उनके लिए विशेष रिसेप्शन का आयोजन करते हैं। वो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सम्मान में राजघाट पर श्रद्धांजलि देते हैं और उनके सम्मान में प्रधानमंत्री विशेष आयोजन करते हैं जहां उप-राष्ट्रपति और विदेश मंत्री मुख्य अतिथि से मुलाकात करते हैं। विदेशी मेहमान को गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि बनाने की तैयारी आयोजन से 6 महीने पहले से शुरू हो जाती है।

ये भी देखें 

“सेना को सबूत देने की जरूरत नहीं”, राहुल ने दिग्विजय सिंह पर कसा तंज !

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

हमें फॉलो करें

98,379फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
178,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें