29.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाअहमदाबाद फैशन वीक में रैंप वॉक से उत्साहित एकता जैन बोलीं- अनुभव...

अहमदाबाद फैशन वीक में रैंप वॉक से उत्साहित एकता जैन बोलीं- अनुभव शानदार रहा!

एकता के अभिनय करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 'शगुन', 'शाका लाका बूम-बूम', 'नायक' और 'जिंदगी शतरंज है' जैसी फिल्मों और टीवी शोज में काम किया है।  

Google News Follow

अभिनेत्री और मॉडल एकता जैन ने गुजरात के प्रतिष्ठित फैशन इवेंट, अहमदाबाद फैशन वीक में शिरकत की, जहां उन्होंने शानदार पोशाक में रैंप पर वॉक कर सभी का ध्यान खींचा। उनकी सादगी से भरी आउटफिट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

हयात रीजेंसी में आयोजित अहमदाबाद फैशन वीक इवेंट में एकता, डिजाइनर सौमालिका घोष के ब्रांड ‘रंगचक्र’ के लिए रैंप पर चलीं। फैशन इवेंट में एकता ने मिडनाइट ब्लैक गाजी सिल्क का को-ऑर्ड सेट पहना, जिस पर गोल्डन मंडला डिजाइन बना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आईं।

अहमदाबाद फैशन वीक में एकता की रैंप वॉक ने दिखाया कि आत्मविश्वास और सादगी के साथ परंपरा को अपनाकर भी ग्लैमर की नई परिभाषा गढ़ी जा सकती है। एकता ने अपने उत्साह को व्यक्त करते हुए कहा, “इस वॉक ने मुझे संस्कृति, कला के साथ ही महिलाओं की ताकत का शानदार अहसास कराया।”

अभिनेत्री एकता जैन पहले भी बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में रैंप पर वॉक कर चुकी हैं।

अहमदाबाद फैशन वीक में फैशन के साथ रचनात्मकता और संस्कृति का उत्सव देखने को मिला। एकता जैन के साथ ही मुंबई और दिल्ली के फैशन सर्किट से कई मॉडल्स ने बेहतरीन फैशन प्रस्तुतियों के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

एकता के अभिनय करियर पर नजर डालें तो उन्होंने ‘शगुन’, ‘शाका लाका बूम-बूम’, ‘नायक’ और ‘जिंदगी शतरंज है’ जैसी फिल्मों और टीवी शोज में काम किया है।

एकता थिएटर में भी वे कई ड्रामा में अपनी प्रतिभा दिखा चुकी हैं। इसके अलावा, वे एक शानदार एंकर हैं और सोशल मीडिया पर अपने फैशन और लाइफस्टाइल की झलकियां भी शेयर करती हैं। इसके साथ ही वह सोशल वर्कर भी हैं, जो प्रेम सदन, एक्सेस लाइफ जैसे संगठनों के साथ जुड़ी हैं और अक्सर जरूरतमंदों की मदद करती रहती हैं।

यह भी पढ़ें- 

राहुल गांधी पर जेपी नड्डा का पलटवार, बोले- ‘सरेंडर’ कांग्रेस की डिक्शनरी में!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें