30 C
Mumbai
Sunday, April 5, 2026
होमदेश दुनियाबुजुर्ग जोड़े का झगड़ा पहुंचा थाने, पुलिस ने कराया मेल

बुजुर्ग जोड़े का झगड़ा पहुंचा थाने, पुलिस ने कराया मेल

बुजुर्ग दंपत्ति ने 3 दिन से खाना नही खाया था। बुजुर्ग दंपत्ति के दो लड़के हैं। दोनों गांव में ही माता-पिता से अलग रहते है। बुजुर्ग अकेले जीवन यापन करते हैं।

Google News Follow

Related

पति से झगड़ा कर मायके चले जाना फिर पति का उसे मनाकर घर ले आना आम बात है। इस तरह के किस्से हमें अक्सर सुनाई देते हैं। लेकिन यूपी के गोंडा में पत्नी के नाराज होकर मायके चले जाने का मामला थाने पहुंच गया।

जिला गोंडा के लोनियम पुरवा गांव के रहने वाले बुजुर्ग दंपत्ति के बीच मनमुटाव हो गया था। जिसकी वजह से बुजुर्ग महिला अपने पति को छोड़कर मायके चली गई थी। स्थानीय थाने में दोनों को बुलाकर समझौता कराया गया। बुजुर्ग शिवनाथ ने तीन दिन से खाना नहीं खाया था|थाने में दोनों को खाना खिलाया गया और वे दोनों खुशी खशी अपने घर वापस चले गए।

पुलिस कर्मियों के बीच बुजुर्ग दंपत्ति ने एक दूसरे को लड्डू खिलाया जहां बुजुर्ग पति ने जब अपनी पत्नी को लड्डू खिलाया तो अपनी पत्नी से प्यार में कहा कि “हमार हथवा न काट डालयो”। बुजुर्ग शिवनाथ की यह बात सुनकर पूरा थाना ठहाकों से गूंज उठा।

सीओ ने बताया कि बुजुर्ग दंपत्ति ने 3 दिन से खाना नही खाया था। बुजुर्ग दंपत्ति के दो लड़के हैं। दोनों गांव में ही माता-पिता से अलग रहते है। बुजुर्ग अकेले जीवन यापन करते हैं।

यह भी पढ़ें-

कोर्ट ने मथुरा की मस्जिद हटाने की याचिका को किया स्वीकार 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,255फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
301,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें