31.5 C
Mumbai
Tuesday, June 16, 2026
होमदेश दुनियानरेंद्र मोदी रैली से पहले कूचबिहार में जुटे भाजपा कार्यकर्ता, ममता को...

नरेंद्र मोदी रैली से पहले कूचबिहार में जुटे भाजपा कार्यकर्ता, ममता को चुनौती

रैली में पहुंचे एक स्थानीय निवासी ने कहा, "टीएमसी ने हमसे वोट देने का अधिकार छीन लिया है। हमें 15 साल से वोट नहीं डालने दे रहे हैं। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात सुनने आया हूं।"

Google News Follow

Related

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम 4:15 बजे पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम की जनसभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं।

प्रधानमंत्री भाजपा की ‘विजय संकल्प सभा’ को ऐतिहासिक रास मेला मैदान में संबोधित करेंगे, जो हाल के वर्षों में एक मजबूत भगवा गढ़ के रूप में उभरे इस क्षेत्र में आक्रामक जनसंपर्क अभियान की शुरुआत का संकेत है। यहां पर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम है। बड़ी संख्या में पुलिस और फोर्स तैनात की गई है।

रैली में पहुंचे एक स्थानीय निवासी ने कहा, “टीएमसी ने हमसे वोट देने का अधिकार छीन लिया है। हमें 15 साल से वोट नहीं डालने दे रहे हैं। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात सुनने आया हूं।”

दूसरे युवक ने कहा, “हम चाहते हैं कि टीएमसी की मौजूदा सरकार हार जाए। आगामी चुनाव में हम अपने वोट देने के अधिकार का सही ढंग से प्रयोग करेंगे।” एक अन्य स्थानीय व्यक्ति ने कहा, “आज की सभा से यह स्पष्ट हो जाएगा कि ममता दीदी को एक भी वोट नहीं मिलेगा।”

वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में शामिल होने से रोका गया। एक भाजपा कार्यकर्ता ने बताया, “हम अलग-अलग गांवों से एक ही वाहन में आने की योजना बना रहे थे, लेकिन किसी ने वाहन को अंदर जाने से रोक दिया। बड़ी मुश्किल से हम नरेंद्र मोदी की सभा में पहुंचे हैं।”

विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य में मोदी की यह पहली चुनावी रैली है, जबकि रास मेला मैदान में प्रधानमंत्री की यह चौथी जनसभा होगी।

इससे पहले 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव और 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान भी इसी मैदान पर विशाल जनसभा को संबोधित कर चुके हैं। पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होंगे, जबकि मतगणना 4 मई को होगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले 14 मार्च को पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचे थे, तब उन्होंने कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक रैली को संबोधित किया था और करीब 18,680 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और उद्घाटन किया था।

यह भी पढ़ें-

अमेरिका को भारी पड़ने लगा ईरान युद्ध : ईंधन कीमतों में उछाल, सप्लाई चेन पर दबाव

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,348फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
315,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें