28.6 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमक्राईमनामाकानपूर में गांजा तस्करों का एनकाउंटर 8 से 10 किलो का मादक...

कानपूर में गांजा तस्करों का एनकाउंटर 8 से 10 किलो का मादक पदार्थ बरामद!

पुलिस को सूचना मिली थी कि कानपुर-प्रयागराज हाईवे से होते हुए स्कूटी पर सवार बदमाश मादक पदार्थों को लेकर आ रहे हैं।

Google News Follow

उत्तर प्रदेश पुलिस ने कारवाई करते हुए गांजा तस्करों को पकड़ा है, दौरान पुलिस और तस्करों के बीच भारी मुठभेड़ हुई। पुलिस ने अनुसार इन बदमाशों के पास से 8 से 10 किलो तक मादक पदार्थ प्राप्त हुआ है। महाराजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और गांजा तस्करों के बीच देर रात यह मुठभेड़ हुई।

कानपूर (पूर्व) पुलिस उपायुक्त एस के सिंह ने इस मामले की जानकारी दी, पुलिस को सूचना मिली थी कि कानपुर-प्रयागराज हाईवे से होते हुए स्कूटी पर सवार बदमाश मादक पदार्थों को लेकर आ रहे हैं। पहले से ही सतर्क पुलिस की टीम ने जब उनको रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर फायर खोल दिया, जिसके बाद पुलिस से जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए।

एस के सिंह ने कहा, “पुलिस को पिछले कुछ दिनों से लगातार सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग मादक पदार्थों की तस्करी में लगे हुए हैं। मंगलवार शाम को भी जब इस मामले में सूचना मिली तो पुलिस की टीम ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया।इस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की जिसमें दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए हैं। उनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।”

यह भी पढ़ें:

फर्जी बाबाओं को चिन्हीत कर लगेगी रोक, अखाडा परिषद का प्रयागराज में कुंभ को लेकर फैसला!

राहुल गांधी नागरिकता मामला: दिल्ली उच्च न्यायलय में होगी सुनवाई, सरकार से मांगा जवाब!

लगातार दसवीं बार आरबीआई का रेपो रेट एकसामान, महंगाई बढ़ी नहीं तो उछला शेयर मार्केट!

बता दें की, आरोपियों से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद हुआ है। अलावा इनके पास तमंचा भी बरामद हुआ है। इसी के साथ पुलिस टीम की कड़ी मेहनत के लिए उपायुक्त से पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम भी दिया गया है। इस घटना के कुछ फुटेज भी सामने आए हैं। पुलिस की गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हुए हैं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें