28.5 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमक्राईमनामाएनकाउंटर: सुल्तानपुर डकैती में शामिल इनामी डकैत पर STF का शिकंजा!

एनकाउंटर: सुल्तानपुर डकैती में शामिल इनामी डकैत पर STF का शिकंजा!

डकैत मंगेश यादव की मौत के बाद 'यादव राजनीति' को ध्यान में रखते हुए उसके घर डेलिगेशन भेजने वाले सपा सुप्रीमों से इस गिरफ्तारी पर बयान नहीं आया है।

Google News Follow

यूपी के सुल्तानपुर में डकैतों द्वारा दिनदहाड़े सराफा की दुकान लूटने के बाद एसटीएफ ने कारवाई करते हुए गुनहगारों को पकड़ा था। इसी दौरान सुल्तानपुर में डैकेती करने वाले मुख्य आरोपी मंगेश यादव के साथ स्पेशल टास्क फ़ोर्स की मुठभेड़ हुई जिसमें मंगेश यादव को गोली लगने से उसकी मौत हुई। इस मुद्दे को लेकर उत्तर प्रदेश में विरोधी दलों ने खूब हल्ला काटा। दौरान STF ने सुल्तानपुर डकैती में शामिल एक और अपराधी का एनकाउंटर कर उसे गिरफ्तार किया है।

खबर है की सुल्तानपुर डकैती में मंगेश यादव और उसकी 15 डकैतों की टोली में शामिल अजय यादव का एनकाउंटर किया गया है। दरम्यान पैर में गोली लगने से अजय यादव जख्मी हुआ, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेते हुए अस्पताल में भर्ती किया है। बता दें, की नामजद अजय यादव के सर पर 1 लाख का इनाम है।

यह भी पढ़ें:

केंद्रीय मंत्री ने मंगवाई ‘तिरूपती के लड्डू की रिपोर्ट’, हो सकती है बड़ी कारवाई !

वक्फ बोर्ड की दिल्ली में 6 मंदिरों को भूमी हाडपने की तैयारी !

पन्नू की हत्या की साजिश में अमरीकी कोर्ट का भारत सरकार को समन!

STF ने बताया की, आय यादव को गिरफ्तार करने पहुंची टीम पर गोलियां चलायी गई थी, जिसमें जवाबी फायरिंग की गई। दोनों तरफ की फायरिंग के बीच अजय यादव घायल हुआ है। डकैत अजय यादव भी जौनपुर का ही रहने वाला है। वहीं डकैत मंगेश यादव की मौत के बाद ‘यादव राजनीति’ को ध्यान में रखते हुए उसके घर डेलिगेशन भेजने वाले सपा सुप्रीमों से इस गिरफ्तारी पर बयान नहीं आया है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें