29 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमदेश दुनियाटी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने चुनी गेंदबाजी, भारतीय टीम में...

टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने चुनी गेंदबाजी, भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं​!

टॉस जीतने के बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा, "हम गेंदबाजी करेंगे। यह अच्छा विकेट लग रहा है, उम्मीद है कि हम बॉल से अच्छी शुरुआत कर पाएंगे।

Google News Follow

इंग्लैंड ने गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में जारी सेमीफाइनल-2 में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारत की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है, जबकि इंग्लैंड ने रेहान की जगह जेमी ओवरटन को इस नॉकआउट मैच में शामिल किया है। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम 8 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मैच खेलेगी।

​टॉस जीतने के बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा, “हम गेंदबाजी करेंगे। यह अच्छा विकेट लग रहा है, उम्मीद है कि हम बॉल से अच्छी शुरुआत कर पाएंगे। जाहिर है, उन्हें (भारतीय टीम) इस ग्राउंड पर हमसे अधिक अनुभव है। टी20 क्रिकेट में आपको कभी नहीं पता होता कि क्या होने वाला है। उम्मीद है कि हम उन्हें (भीड़ को) शांत रख पाएंगे। रेहान की जगह जेमी ओवरटन को मौका दिया गया है।”

दूसरी ओर, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, “हम पहले बैटिंग करने की सोच रहे थे। सेमीफाइनल एक बड़ा गेम है। यहां हवा भी चल रही है। हमें नहीं लगता कि यहां ज्यादा ओस होगी। यह एक अच्छी पिच लग रही है। हमारी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है।”

इंग्लैंड की टीम लगातार पांचवीं बार टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेल रही है। ऐसा लगातार तीसरी बार है, जब सेमीफाइनल में इंग्लैंड और भारत की टीम आमने-सामने हैं। टी20 वर्ल्ड कप में भारत-इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 5 मैच खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 3 मैच जीते।

इस विश्व कप में भारत का सफर शानदार रहा है। टीम इंडिया ने अब तक सिर्फ एक ही मैच गंवाया है। यूएसए, नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड को मात देकर भारत ने शान से सुपर-8 में प्रवेश किया।

हालांकि, सुपर-8 के अपने पहले ही मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी। इसके बाद भारत ने जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को शिकस्त देकर शीर्ष-4 में जगह बनाई।

दूसरी तरफ, इंग्लैंड ने नेपाल के विरुद्ध 4 रन के करीबी अंतर से जीत दर्ज की, लेकिन इसके बाद वेस्टइंडीज के हाथों 30 रन से हार झेलनी पड़ी। हालांकि, इसके बाद इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड और इटली के खिलाफ जीत दर्ज करते हुए सुपर-8 में जगह बनाई, जहां श्रीलंका, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद।​ 

यह भी पढ़ें-

ड्रोन हमले के बाद अजरबैजान ने ईरानी दूत को किया तलब!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें