27 C
Mumbai
Wednesday, June 24, 2026
होमदेश दुनियाएपस्टीन फाइल्स विवाद: बिल गेट्स ने फाउंडेशन कर्मचारियों से मांगी माफी, कहा—“बहुत बड़ी...

एपस्टीन फाइल्स विवाद: बिल गेट्स ने फाउंडेशन कर्मचारियों से मांगी माफी, कहा—“बहुत बड़ी गलती हुई”

Google News Follow

Related

एपस्टीन फाइल्स विवाद के बीच माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक Bill Gates ने अपने फाउंडेशन के कर्मचारियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। हाल ही में जारी दस्तावेजों के बाद उनके और दोषी यौन अपराधी Jeffrey Epstein के बीच पुराने संबंधों को लेकर विवाद फिर से गहरा गया है।

रॉयटर्स को फाउंडेशन के प्रवक्ता द्वारा साझा किए गए बयान के अनुसार, गेट्स ने एक हालिया टाउन हॉल मीटिंग में एप्सटीन के साथ संबंधो की जिम्मेद्दारी लेते हुए कर्मचारियों के सवालों का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने एपस्टीन के साथ अपने संबंधों को लेकर सफाई दी और स्वीकार किया कि उनसे गलती हुई।

आंतरिक बैठक में गेट्स ने कथित तौर पर कहा कि एपस्टीन के साथ समय बिताना और फाउंडेशन के वरिष्ठ अधिकारियों को उनसे मिलने में शामिल करना एक बड़ी गलती थी। उन्होंने कर्मचारियों से कहा,“मैं उन दूसरे लोगों से माफ़ी मांगता हूं जो मेरी गलती की वजह से इसमें फंस गए हैं।”

गेट्स ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने कोई गैरकानूनी काम नहीं किया। उन्होंने कर्मचारियों से कहा, “मैंने कुछ भी गलत नहीं किया। मैंने कुछ भी गलत नहीं देखा। मैंने कभी उसके आस पास की महिलाओं के साथ समय नहीं बिताया। में कभी पीड़ितों से नहीं मिला।”

टाउन हॉल में गेट्स ने यह भी स्वीकार किया कि एपस्टीन फाइल्स में जिन दो रूसी महिलाओं के साथ उनके संबंधों का उल्लेख है, वे संबंध सच थे, लेकिन उन्होंने कहा कि उनका एपस्टीन के पीड़ितों से कोई लेना-देना नहीं था। उन्होंने दोहराया कि ये निजी संबंध एपस्टीन की आपराधिक गतिविधियों से असंबंधित थे।

विवाद उस समय फिर से उभरा जब अमेरिकी न्याय विभाग के रिकॉर्ड और तस्वीरें सार्वजनिक हुईं, जिनमें गेट्स और एपस्टीन की कई मुलाकातों का उल्लेख था। कुछ तस्वीरों में गेट्स महिलाओं के साथ दिखाई दिए, जिनके चेहरे रेडैक्ट किए गए थे। इस महीने की शुरुआत में फाउंडेशन ने स्पष्ट किया था कि उसने कभी एपस्टीन को कोई वित्तीय भुगतान नहीं किया और न ही उसे कभी नियुक्त किया।

विवाद के बीच गेट्स ने भारत में होने वाले इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में अपनी भागीदारी रद्द कर दी। वह इस कार्यक्रम में तकनीक और परोपकार के क्षेत्र की एक प्रमुख वैश्विक आवाज के रूप में संबोधित करने वाले थे। इस समिट में गूगल के सीईओ सूंदर पिचाई, ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन और एंथ्रोपिक के सीईओ डारिओ ओमेडिए सहित कई उद्योग नेता शामिल होने वाले थे।

फिलहाल गेट्स ने संगठन के भीतर जवाबदेही स्वीकार करते हुए माफी मांगी है, जबकि विवाद को लेकर सार्वजनिक और संस्थागत स्तर पर चर्चा जारी है।

यह भी पढ़ें:

टोक्यो में यूपी इन्वेस्टमेंट रोड शो, सीएम योगी ने जापान के उद्यमियों को दिया निवेश का न्योता!

BSNL निदेशक के प्रयागराज दौरे पर विवाद: शाही प्रोटोकॉल पर सरकार की ओर से मिला नोटिस

पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर तीखा तंज, नकारात्मक राजनीति पोस्टर ब्वॉय!

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,280फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
317,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें