35 C
Mumbai
Tuesday, April 14, 2026
होमदेश दुनियायोगी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द, इन नामों पर लगी मुहर...

योगी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द, इन नामों पर लगी मुहर !

Google News Follow

Related

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह के घर हुई बैठक के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होने की संभावना है। मिली जानकारी के अनुसार मंत्रिमंडल में जितिन प्रसाद और संजय निषाद के नामों पर मुहर लग चुकी है। बता दें कि इससे पहले भी योगी सरकार के मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा होती रहीं हैं। योगी सरकार का दूसरा और आखिरी मंत्रिमंडल का  विस्तार 22 अगस्त 2019 में किया गया था।

मिली जानकारी के अनुसार, मंत्रिमंडल में मंजू सीवास ,सोमेंद्र गुर्जर, आशीष पटेल , राहुल कोल, संजय गोंड ,रवि सोनकर, सहेंद्र रमाला, तेजपाल नागर, संगीता बलवंत बिंद, एमपी सेंथवार, बंबा लाला दिवाकर के शामिल करने की चर्चा है। उत्तर प्रदेश का राजनीतिक कद का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री समेत केंद्र सरकार के कई मंत्री यूपी से ही ताल्लुक रखते हैं। देश की सियासत में ये भी कहा जाता है की दिल्ली का रास्ता लखनऊ से होकर गुजरता है।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव कुछ महीने बाद ही होने वाले हैं, ऐसे में मंत्रिमंडल करते समय योगी आदित्यनाथ सरकार को समझदारी से काम लेना होगा. क्योंकि इस मंत्रिमंडल विस्तार का सीधा असर चुनावों पर पड़ेगा।  योगी सरकार बनने के बाद दूसरा और आखिरी मंत्रिमंडल विस्तार 22 अगस्त 2019 को किया गया था। तब योगी सरकार में 56 मंत्री थे। पहले कोरोना काल में दो मंत्रियों चेतन चौहान और कमलारानी वरुण का निधन हो गया था। जबकि कोरोना वायरस की दूसरी लहर में राज्यमंत्री विजय कुमार कश्यप की मौत हो गई। इसके बाद मंत्रियों की संख्या 53 हो गई, मंत्रिमंडल में 60 मंत्री हो सकते हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में 23 कैबिनेट मंत्री, 9 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जबकि 21 राज्य मंत्री है।  इस तरह से योगी सरकार कुल मंत्रियों की संख्या 53 है जबकि 60 मंत्री यूपी में हो सकते हैं। इस तरह से 5 -7 मंत्री बनाए जा सकते हैं।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,198फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें