28.1 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमदेश दुनियापीएम मोदी के दौरे से पहले कार्यक्रम स्थल से 12 किमी दूर विस्फोट...

पीएम मोदी के दौरे से पहले कार्यक्रम स्थल से 12 किमी दूर विस्फोट  

Google News Follow
जम्मू-कश्मीर में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए बनाये गए कार्यक्रम स्थल से मात्र 12 किमी दूर एक खेत में विस्फोट किया गया। जिससे हड़कंप मच गया। पहली सूचना के अनुसार यह विस्फोट जम्मू जिले के ललियाना में हुआ। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह किसी साजिश का हिस्सा है।

हालांकि, पुलिस ने इस विस्फोट को आतंकवाद से जुड़े होने से इनकार कर दिया है। मालूम हो कि पीएम मोदी का जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद यह उनका पहला दौरा है।  पीएम मोदी इस दौरान जम्मू संभाग के सांबा जिले की पल्ली पंचायत में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर देशभर की ग्राम सभाओं को संबोधित करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी जम्मू-कश्मीर में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
इससे पहले सेना जवानों ने केंद्र शासित राज्य जम्मू कश्मीर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं। पीएम के दौरे से पहले दो आतंकियों को ढेर भी किया है। अधिकारियों ने बताया था कि पीएम मोदी के दौरे में बाधा पहुंचाने के उद्देश्य से हमला की योजना बनाये थे। हालांकि, मुस्तैद जवानों ने आतंकियों की साजिश को नाकाम कर दिया।  इस घटना के बाद राज्य में सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है।
ये भी पढ़ें 

 

सोमैया का उद्धव ठाकरे पर बड़ा आरोप, तीन बार मारने की कोशिश की     

Prayagraj Murder: सियासत शुरू !, CM योगी ने दिए कार्रवाई के निर्देश  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें