28 C
Mumbai
Wednesday, February 4, 2026
होमक्राईमनामाराजस्थान: बड़े पैमाने पर नकली नोटों का भंडाभोड़, 6 गिरफ्तार

राजस्थान: बड़े पैमाने पर नकली नोटों का भंडाभोड़, 6 गिरफ्तार

नकली नोटों की छानबीन को लेकर बीकानेर की जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में पुलिस ने एक घर में छापा मारकर नोट बनाने वाली पेंटिंग मशीन, कागज कटिंग मशीन और नोट बनाने में काम लिए जाने वाले अन्य सामान और वस्तुओं को बरामद किया है|

Google News Follow

Related

राजस्थान के बीकानेर जिले में बड़े पैमाने पर नकली नोटों के कारोबार का मामला प्रकाश में आया है| उक्त मामले में बीकानेर पुलिस ने 3 करोड़ के नकली नोटों का जखीरा बरामद किया है| इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया| इतने बड़े पैमाने पर चलाये जा रहे नकली नोटों के कारोबार को लेकर पुलिस टीम द्वारा कई स्थानों पर छापामारी भी की जा रही है|
मामले को गंभीरता से लेते हुए रेंज आईजी ओम प्रकाश और बीकानेर के एसपी योगेश यादव घटनास्थल पर पहुंचे| नकली नोटों की छानबीन को लेकर बीकानेर की जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में पुलिस ने एक घर में छापा मारकर नोट बनाने वाली पेंटिंग मशीन, कागज कटिंग मशीन और नोट बनाने में काम लिए जाने वाले अन्य सामान और वस्तुओं को बरामद किया है|
रेंज आईजी ओम प्रकाश और बीकानेर के एसपी योगेश यादव मौके पर पहुंच गए है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। बीकानेर की जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक घर में छापा मारकर नोट बनाने वाली पेंटिंग मशीन, कागज कटिंग मशीन और नोट बनाने में काम लिए जाने वाले अन्य सामान और चीजों को बरामद किया है।
गौरतलब है की शनिवार देर रात को गुप्त सूचना के आधार पर नकली नोट चलाने वाले गिरोह पर पुलिस टीम द्वारा छापामारी की गयी है। सूत्रों के अनुसार ढाई से तीन करोड़ नकली नोट बरामद किए गए है। इस मामले में पुलिस की अलग-अलग टीमें छापेमारी कर रही हैं। वहीं अब तक पुलिस ने बीकानेर में तीन और नोखा से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें-

​ विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने जीता रजत पदक

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,283फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें