29 C
Mumbai
Wednesday, March 25, 2026
होमदेश दुनियाUkraine crisis: नवीन के शव को मेडिकल रिसर्च के लिए दान करेगा...

Ukraine crisis: नवीन के शव को मेडिकल रिसर्च के लिए दान करेगा परिवार

बेटे की मौत के सदमे से आहत नवीन के माता-पिता ने अपने बेटे के शरीर को चिकित्सा अनुसंधान के लिए दान करने का फैसला किया है।

Google News Follow

Related

​​​​​रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के 10वें दिन भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर की रूसी सेना की गोलीबारी के चपेट में आने से मौत हो गयी थी| नवीन यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था| बेटे की मौत के सदमे से आहत नवीन के माता-पिता ने अपने बेटे के शरीर को चिकित्सा अनुसंधान के लिए दान करने का फैसला किया है।

नवीन के पिता शंकरप्पा ने शनिवार को जानकारी देते हुए कहा कि मेरा बेटा चिकित्सा के क्षेत्र में कुछ हासिल करना चाहता था, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। उन्होंने कहा कि नवीन के शरीर का उपयोग कम से कम अन्य मेडिकल छात्र पढ़ाई के लिए कर सकें इसलिए उनके परिवार ने चिकित्सा अनुसंधान के लिए शरीर दान करने का फैसला किया है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने स्पष्ट किया कि रूस- यूक्रेन में जारी रूस के बीच एक गोलाबारी के दौरान मारे गए नवीन का शव युद्धक्षेत्र से सोमवार को सुबह 3 बजे बेंगलुरु हवाई अड्डे पर पहुंचेगा। कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने नवीन शेखरप्पा के परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का वादा भी किया है।

नवीन के पिता ने बताया कि बेटे का शव 21 तारीख को सुबह 9 बजे तक उनके गांव पहुंच जाएगा। फिर वह वीरा शैव परंपरा के अनुसार पूजा करेंगे और इसके बाद इसे जनता के दर्शन के लिए रखेंगे। उन्होंने कहा कि वह बाद में शरीर को चिकित्सा अध्ययन के लिए एसएस अस्पताल दावणगेरे को दान कर देंगे।
​​
गौरतलब है कि एमबीबीए​​स के छात्र नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर कर्नाटक के हावेरी जिले के रहने वाले थे। रूस द्वारा यूक्रेन पर की जा रही गोलाबारी का वह शिकार हो गए थे। नवीन जब युद्ध के 10वें दिन एक सुपरमार्किट में खाना लेने के लिए लाइन में लगे थे तो उसी समय हुए हमले में उनकी जान चली गई थी।

यह भी पढ़े-

बाहुबली-2 को टक्कर दे, ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने ‘दंगल’ को कमाई में पछाड़ा

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,986फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें