29.5 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमदेश दुनियाअब्दुल्ला ने फिर अलापा पाकिस्तान राग

अब्दुल्ला ने फिर अलापा पाकिस्तान राग

      कहा- टारगेट किलिंग रोकने भारत  पाकिस्तान से करे बातचीत 

Google News Follow

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि कश्मीर में तब तक टारगेट किलिंग नहीं रुक सकती जब तक भारत पाकिस्तान से बात नहीं कर लेता। उन्होंने कहा कि बीजेपी कहती थी कि कश्मीर में धारा 370 की वजह टारगेट किलिंग हो रही है। अब जब धारा 370 हटा दी गई  है और उसको हटाए चार साल हो गए हैं।

 

बावजूद इसके टारगेट किलिंग में कमी नहीं आई है। उन्होंने कहा कि भारत जिस तरह से लद्दाख विवाद को सुलझाने के लिए भारत चीन से बात कर रहा है तो  उसी तरह भारत को पाकिस्तान से भी बात कर मामला सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए। फारूक अब्दुल्ला कृष्ण पूरन भट्ट की हत्या के बाद अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि बीजेपी कश्मीर में होने वाली घटनाओं और हत्या को लेकर धारा 370 को जिम्मेदार ठहराती थी।

 

लेकिन, धारा 370 हटाए चार साल हो गए ,लेकिन अब भी यहां कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि अब धारा 370 हटा दी गई तो पूरन भट्ट को क्यों मारा गया। उन्होंने कहा कि धारा 370 हत्याओं के लिए जिम्मेदार नहीं है,बल्कि आतंकवाद बाहर से प्रायोजित किया जाता है है। उन्होंने इस दौरान पीएम मोदी पर हमला बोला और कहा कि जब तक इसे नहीं रोका गया तब तक हत्याएं नहीं रुकेंगी।  ये भी पढ़ें

सिसोदिया ने पूछताछ पर चढ़ाया सियासत रंग, मां का आशीर्वाद और…        

‘चल मरेंगे’ कहकर कार चला रहा था, तभी एक कंटेनर आ गया​, 4 मौत ​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें