33 C
Mumbai
Wednesday, March 25, 2026
होमक्राईमनामापाकिस्तान के क्वेटा में खुनी पुलिस वाले के पिता सन्मान किया गया!

पाकिस्तान के क्वेटा में खुनी पुलिस वाले के पिता सन्मान किया गया!

पाकिस्तान में आए दिन इस प्रकार से गुस्ताखी से मासूमों का कत्लेआम किया जाता है।

Google News Follow

Related

पाकिस्तान के क्वेटा में इस्लाम के अनुसार गुस्ताखी करने वाले आरोपी को पुलिस अफसर ने पुलिस स्टेशन में गोलियों से भून दिया। खबर पाकिस्तान से है, जिस वजह से यह घटना हैरान नहीं करती। दुनिया भर में उठी इस्लामी सांप्रदायिकता और कट्टरता के चलते ऐसी घटना किसी भी इस्लामी देश में होने पर हैरानी नहीं होती। इन देशों में आम लोग किसी भी व्यक्ती पर गुस्ताखी के आरोप लगाकर उसका लहू बहाने के लिए बेताब है। हैरानी तो तब होती है जब स्थानिक लोग इस वहशीपन का उत्सव करते है।

दरसल गुरुवार को क्वेटा के पुलिस थाने में यह दरंदिगी हुई। सैयद खान पर बुधवार को पैगंबर मोहम्मद का अनादर करने के आरोप में भीड़ ने हमला कर दिया था। इसके बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उसकी गिरफ्तारी के बाद लोगों ने पुलिस स्टेशन को घेर कर आरोपी को सौंपने की मांग की। भीड़ इतनी थी की पुलिस स्टेशन सहित पूरा इलाका जाम किया गया। दौरान पुलिस थाने पर ग्रेनेड भी फेंका गया। हालांकि अफसरों ने घंटो की मशक्कत के बाद भीड़ को भिजवा दिया था। वहीं एक समय पाकिस्तान के एंटी टेररिज्म फ़ोर्स के पुलिस रह चुके अफसर ने आरोपी का पुलिस स्टेशन में ही खून कर दिया।

स्थानिक पुलिस ने तुरंत ही खुनी अफसर को गिरफ्तार तो कर लिया लेकिन इसके बाद खुनी अफसर के पिता को सन्मानित करते हुए स्थानिकों ने उत्सव मनाया।

Image

पाकिस्तान में आए दिन इस प्रकार से गुस्ताखी से मासूमों का कत्लेआम किया जाता है। दो साल पहले पाकिस्तान में एक श्रीलंकन नागरिक को भीड़ ने गुस्ताखी का आरोप लगाते हुए पिटकर जिंदा जलाने का वाकिया भी हो चूका है, तो कुछ हफ्तों पहले खैबर पख्तूनख्वां में भीड़ ने तबलीग़ जमात के एक युवा पर गुस्ताखी का इल्जाम लगते हुए जिंदा जलाया था।

यह भी पढ़ें:

‘श्री विजयपुरम’ नाम से जाना जाएगा पोर्ट ब्लेयर, मोदी सरकार का बड़ा फैसला!

अदानी समूह द्वारा शार्ट सेलेर हिंडेनबर्ग के एक और हमले का जवाब !

वंदे भारत में चोरी करने वाला ‘हर्षित’ असल में निकला बड़ा लव जिहादी; अब तक 24 लड़कियों को फंसा चूका है!

‘यादव’ राजनीती के दरम्यान ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला !

वहीं बांग्लादेश में शेख हसीना के तख्ता पलट के बाद इसी प्रकार की घटनाएं देखि जा रही है। कुछ दिन पहले हिंदू युवक उत्सब मंडल को हिंदू धर्म को निशाना बनाते हुए मुसलमानों ने उकसाया था, जिसका जवाब देते हुए उत्सब ने सोशल मीडिया पर हक़ की बात की थी। बांग्लादेश की सांप्रदायिक बन चुकी पुलिस उत्सब को गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले गयी। वहीं मुस्लिम भीड़ ने उत्सब को पुलिस अफसरों के समक्ष मौत के घाट उतार दिया था।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,979फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें