29 C
Mumbai
Saturday, October 17, 2026
होमदेश दुनियारूस-यूक्रेन तनाव: फंसे भारतीय छात्रों को निकालने की तैयारी

रूस-यूक्रेन तनाव: फंसे भारतीय छात्रों को निकालने की तैयारी

केंद्र सरकार ने विदेश मंत्रालय के साथ ही यूक्रेन में मौजूद भारतीय दूतावास में भी स्पेशल कंट्रोल रूम बना हैं।

Google News Follow

​रूस-यूक्रेन सीमा पर सैनिकों के जमावड़े को लेकर दोनों देशों के बीच युद्ध की संभावना गहराती जा रही है, जिसके चलते वहां पढ़ रहे करीब 20 हजार भारतीय छात्र संकट में फंस गए हैं और मदद की गुहार लगा रहे हैं। वही दूसरी ओर किराया तीन गुना और फ्लाइट्स नहीं मिलने की स्थिति में छात्रों के लिए गंभीर स्थिति बनी हुई है| यूक्रेन में फंसे छात्रों ने सरकार से एयरलिफ्ट कराने की मांग की।

यूक्रेन की स्थिति और छात्रों की मांग के बाद भारत सरकार ने उनकी सुरक्षित वापसी के प्रयास तेज कर दिए हैं। केंद्र सरकार ने विदेश मंत्रालय के साथ ही यूक्रेन में मौजूद भारतीय दूतावास में भी स्पेशल कंट्रोल रूम बना हैं, जो यूक्रेन में मौजूद भारतीय नागरिकों की हर समस्या सुलझाने में मदद करेंगे। साथ ही सरकार ने दोनों देशों के बीच ज्यादा से ज्यादा फ्लाइट्स का इंतजाम करने का भी आश्वासन दिया है।

​​यूक्रेन की राजधानी कीव में भारतीय दूतावास ने बुधवार को एक स्टेटमेंट जारी किया है। दूतावास ने कहा है कि यूक्रेन से भारत के लिए फ्लाइट्स नहीं मिलने की बहुत सारी शिकायतें  मिली हैं। छात्रों से अपील है कि वे घबराएं नहीं और फ्लाइट बुक करने की कोशिश करते रहें। दूतावास ने कई एयरलाइंस की जानकारी भी स्टेटमेंट में शेयर की है। साथ ही कहा है कि अतिरिक्त फ्लाइट्स उपलब्ध कराने के भी प्रयास हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें-

रूस-यूक्रेन युद्ध की सुगबुगाहट : 20 हजार भारतीय छात्र फंसे, फ्लाइट किराया भी बढ़ा !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें