30.5 C
Mumbai
Monday, June 22, 2026
होमदेश दुनियाफीफा वर्ल्ड कप: जापान की 4-0 ऐतिहासिक जीत, ट्यूनीशिया बाहर!

फीफा वर्ल्ड कप: जापान की 4-0 ऐतिहासिक जीत, ट्यूनीशिया बाहर!

जापान ने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और वह ऐसा करने वाला पहला एएफसी देश बन गया है। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि जापान की यह जीत वर्ल्ड कप इतिहास में किसी भी एएफसी टीम की सबसे बड़ी जीत भी है।

Google News Follow

Related

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-एफ के मुकाबले में जापान ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ट्यूनीशिया को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से हराया। विश्व कप के इतिहास में यह पहला मौका है, जब जापान ने एक मैच में चार गोल किए हैं। इस हार के साथ ही ट्यूनीशिया का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया है।

इस जीत के साथ ही जापान ने नॉकआउट स्टेज में पहुंचने की अपनी दावेदारा को पुख्ता कर लिया है। फीफा वर्ल्ड कप में एएफसी (एशियाई फुटबॉल परिसंघ) की टीमों के बीच खेले गए पिछले 151 मैचों में किसी भी टीम ने एक मुकाबले में चार गोल नहीं किए थे। जापान ने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और वह ऐसा करने वाला पहला एएफसी देश बन गया है। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि जापान की यह जीत वर्ल्ड कप इतिहास में किसी भी एएफसी टीम की सबसे बड़ी जीत भी है।

जापान की बड़ी जीत की शुरुआत अयासे उएदा ने की। उन्होंने ऊंची छलांग लगाते हुए ट्यूनीशिया के डिफेंडरों के ऊपर से बेहतरीन हेडर लगाया और गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाते हुए जापान को 1-0 की बढ़त दिलाई। इस मुकाबले में उएदा ने दो गोल किए और इसके साथ ही वह फीफा वर्ल्ड कप के एक ही मैच में दो गोल करने वाले पहले जापानी खिलाड़ी बने।

वहीं, फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास के 1000वें मैच में कीटो नाकामुरा ने भी अपना नाम दर्ज कराया। वह पेनल्टी बॉक्स में तेजी से पहुंचे और सही जगह पर मौजूद रहे। इसके बाद दाइची कामदा को कई खिलाड़ियों के बीच से सटीक पास दिया, जिसे कामदा ने गोल में बदलकर जापान की बढ़त को 2-0 कर दिया।

कामदा का चौथे मिनट में किया गया गोल फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी भी जापानी खिलाड़ी द्वारा किया गया सबसे तेज गोल है। इससे पहले, यह रिकॉर्ड शिंजी कागावा के नाम था, जिन्होंने साल 2018 में कोलंबिया के खिलाफ मैच के छठे मिनट में गोल दागा था।

उएदा ने मैच के 31वें मिनट में जापान के लिए दूसरा गोल दागा। दूसरे हाफ में भी जापान का दबदबा देखने को मिला और मैच के 69वें मिनट में जुन्‍या इतो ने शानदार स्लाइड लगाते हुए टीम की ओर से तीसरा गोल किया। मैच के 83वें मिनट में उएदा ने अपना दूसरा और मैच का चौथा गोल करते हुए जापान की आसान जीत पर मुहर लगा दी।
यह भी पढ़ें- 

योग से सुयोग्य बनने का संदेश, चार देशों ने अपनाया!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,295फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
316,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें