29.3 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमदेश दुनियापांचवां टी20: भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, टीम में 3 बड़े...

पांचवां टी20: भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, टीम में 3 बड़े बदलाव!

भारतीय टीम इस मुकाबले में तीन बदलावों के साथ उतरी है। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की टीम में चार फेरबदल हुए हैं।

Google News Follow

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी टी20 सीरीज के पांचवें मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया है। टीम इंडिया सीरीज में 3-1 से आगे है। ऐसे में भारत अंतिम मुकाबला जीतकर सीरीज का शानदार अंत करना चाहेगी। भारतीय टीम इस मुकाबले में तीन बदलावों के साथ उतरी है। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की टीम में चार फेरबदल हुए हैं।

टॉस जीतकर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, “हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। हम शुक्रवार रात को यहां थे, बहुत ज्यादा ओस थी और हम खुद को परखना चाहते हैं। ग्राउंड्समैन का कहना है कि 40 ओवर तक पिच सही रहेगी। अक्षर वापस लौट रहे हैं। ईशान वापस आ रहा हैं। चिंता मत करो तिरुवनंतपुरम, संजू सैमसन आज खेल रहे हैं। हम उनका (तिलक का) इंतजार कर रहे हैं। हमने लगभग सभी डिपार्टमेंट्स को कवर कर लिया है। हर गेम में हम कुछ सीखते हैं।”

दूसरी ओर, कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर ने कहा, “मैच के दौरान ज्यादा ओस नहीं होगी। हमने टीम में चार बदलाव किए हैं। कॉनवे की जगह एलन, चैपमैन की जगह नीशम, केजे और लॉकी टीम में आए हैं। उन्हें वापस पाकर हमेशा अच्छा लगता है, और यह देखने का मौका है कि उनमें क्या काबिलियत है।”

यह सीरीज आगामी टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से अहम मानी जा रही थी, जिसमें भारतीय बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

मेहमान टीम के खिलाफ वनडे सीरीज 1-2 से गंवाने के बाद भारत ने टी20 सीरीज का पहला मैच 48 रन से जीता। इसके बाद अगले मैच को 7 विकेट से अपने नाम किया। टीम इंडिया ने तीसरा मुकाबला 8 विकेट से जीतकर सीरीज पर कब्जा कर लिया था। यहां से कीवी टीम ने विशाखापत्तनम में 50 रन से जीत दर्ज करते हुए लाज बचा ली।

भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, बेवन जैकब्स, मिशेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन और जैकब डफी।

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम की शपथ लेने पर पीएम मोदी ने सुनेत्रा पवार को दीं शुभकामनाएं!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें