29.5 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमदेश दुनियाट्विटर से लड़ाई,तो भाजपा कहां से आई राहुल भाई? लोगों ने किया...

ट्विटर से लड़ाई,तो भाजपा कहां से आई राहुल भाई? लोगों ने किया ट्रोल

Google News Follow

नई दिल्ली। ट्वीटर इंडिया ने राहुल गांधी सहित 6 बड़े नेताओं के अकाउंट ब्लॉक कर दिए हैं, तो कांग्रेस नाराज हो गई है। इस लड़ाई को अब इंडियन यूथ कांग्रेस के प्रेसिंडेट श्रीनिवास बीवी अपने अकाउंट के जरिये लड़ रहे हैं। लेकिन यह लड़ाई Congress vs Twitter  नहीं, Rahul Gandhi vs bjp हो गई है, इस बीच खबर है कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने राहुल गांधी के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी कार्रवाई करने की मांग उठाई है। आयोग ने रेप पीड़िता के परिजनों के फोटो शेयर करने को पॉक्सो एक्ट का उल्लंघन बताया है। अपना अकाउंट ब्लॉक होने की घटना के बाद राहुल गांधी ने वीडियो जारी किया है। इसे श्रीनिवास बीवी अपने अकाउंट पर शेयर किया है।

ट्वीटर पर कमेंट्स की बौछार

#राहुल गांधी जी…संसद में न बोलने और बोलने की अनुमति न देने में अंतर है। दु:ख की बात है कि दो भारी हार के बाद भी आप लोग सीखते नहीं दिख रहे हैं। संसद में आप लोग अराजकता फैला रहे हैं, यह कोई भी समझ सकता है।

#जब बीजेपी के twitter अकाउंट सस्पेंड हो रहे थे, तो आप चुप थे, अब अपने पर आए तो रोना शुरू। हमारा लिए तो हंसी का डेली डोज खत्म हो गया।

#गालिब दिल बहलने के लिए ख़्वाब अच्छा है।

इस वजह से हुए ब्लॉक

दिल्ली में नाबालिग बच्ची के रेप और मर्डर मामले में पीड़िता के परिजनों की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करने पर Twitter ने राहुल गांधी का अकाउंट सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद 5 अन्य बड़े नेताओं के अकाउंट सस्पेंड कर दिए गए। इसे लेकर कांग्रेसियों ने अपना गुस्सा निकालना शुरू कर दिया है। कांग्रेसियों ने अन्य twitter अकाउंट के जरिये Twitter को उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन करार दिया है। कांग्रेस का भी अकाउंट सस्पेंड twitter ने बुधवार रात सोशल मीडिया गाइडलाइन का उल्लंघन बताते हुए कांग्रेस पार्टी के अधिकृत अकाउंट(@INCIndia) सहित पार्टी के मीडिया प्रमुख रणदीप सुरजेवाला,  AICC महासचिव और पूर्व मंत्री अजय माकन, लोकसभा में पार्टी के व्हिप मनिकम टैगोर, असम प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव के ट्विटर अकाउंट ब्लॉक कर दिए हैं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें