24 C
Mumbai
Friday, February 27, 2026
होमदेश दुनियाबाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स की लॉन्ग लिस्ट में फिल्म 'आरआरआर' ने बनाई जगह।

बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स की लॉन्ग लिस्ट में फिल्म ‘आरआरआर’ ने बनाई जगह।

बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड की लिस्ट से बाहर हुई फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’

Google News Follow

Related

बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स को लेकर लोगों का इंतजार खत्म हुआ दरअसल इस अवॉर्ड की लॉन्ग लिस्ट जारी कर दी गई है। बाफ्टा की ओर से ट्वीट कर लॉन्ग लिस्ट की घोषणा की गई है हालांकि पूरी लिस्ट 19 जनवरी को जारी होगी। बता दें कि बाफ्टा का 76वां संस्करण अगले महीने आयोजित होने वाला है। 19 फरवरी को लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में इसका आयोजन किया जाएगा।

24 श्रेणियों में जारी की गई इस सूची में एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’ ने अपनी जगह बना ली है, वहीं शौनक सेन की डॉक्यूमेंट्री ‘ऑल दैट ब्रीथ्स’ ने भी स्थान हासिल किया है। लेकिन संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का इस लिस्ट से पत्ता साफ हो गया है। संजय लीला भंसाली अपनी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए बाफ्टा में पिछले महीने से कैंपेनिंग कर रहे थे, लेकिन उसका कोई फायदा नहीं हुआ।

वहीं इस अवॉर्ड फंक्शन में जर्मन फिल्म ‘ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट’ और ‘द बंसी ऑफ इन्सुलिन’ को 15 और 14 नॉमिनेशन मिले हैं। बाफ्टा अवॉर्ड की लॉन्ग लिस्ट राउंड 1 के वोट पर आधारित होती है, जो 30 दिसंबर को समाप्त हुई है। इस वोट के दौरान लॉन्ग लिस्ट में जिनका नाम आया है वो दूसरे राउंड में आगे बढ़ेंगे, जो 13 जनवरी को समाप्त होगा। अंतिम नामांकन 13 जनवरी को होने वाले हैं।

ये भी देखें 

अंतरिक्ष में शूट की गई पहली फीचर फिल्म का ट्रेलर रिलीज

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,119फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें