30 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियाअंतरिक्ष में शूट की गई पहली फीचर फिल्म का ट्रेलर रिलीज

अंतरिक्ष में शूट की गई पहली फीचर फिल्म का ट्रेलर रिलीज

12 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म 'द चैलेंज'

Google News Follow

अंतर्राष्ट्रीय स्पेस पर शूट हुई फिल्म ‘द चैलेंज’ का इंतजार अब खत्म हुआ। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म को क्लिम शिपेंको ने डायरेक्ट किया है। बता दें कि इस फिल्म का पहला सीक्वेंस अक्टूबर 2021 में स्पेस स्टेशन पर लगभग दो सप्ताह के दौरान शूट किया गया था। इस फिल्म को रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस और चैनल वन के बीच एक संयुक्त परियोजना के तहत बनाया गया है। येलो, ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म स्टूडियो और सेंट्रल पार्टनरशिप रही है। बता दें कि यह फिल्म 12 अप्रैल 2023 को रिलीज होने जा रही है। 

रोस्कोस्मोस के रूसी कॉस्मोनॉट ओलेग नोविट्स्की, अभिनेत्री यूलिया पेरसिल्ड और निर्माता-निर्देशक क्लीम शिपेंको के साथ 2021 में सोयुज एमएस -18 अंतरिक्ष यान पर अंतरिक्ष स्टेशन में लॉन्च किया गया था। दृश्यों की शूटिंग के बाद पृथ्वी पर लौटने से पहले वे लगभग 12 दिनों तक उड़ान प्रयोगशाला में रहे। इस दौरान आईएसएस पर 35-40 मिनट लंबे एक सीक्वेंस को भी फिल्माया है। जो कि बेहद रोचक है। तो वहीं अंतरिक्ष में ‘चैलेंज’ मूवी की शूटिंग कर पहली इतिहास रचने वाली फिल्म बन चुकी है। वहीं टॉम ने 2020 में नासा और एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स के साथ मिलकर एक फिल्म की अंतरिक्ष में शूटिंग की घोषणा की थी।  

बता दें कि यह फिल्म एक ऐसी महिला डॉक्टर की कहानी है, जो एक अंतरिक्ष यात्री को बचाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन की उड़ान भरती है, जिसे अंतरिक्ष में ही तत्काल ऑपरेशन की जरूरत है। जिसे अभिनेत्री यूलिया पेरसिल्ड द्वारा चित्रित किया गया है। फिल्म के इस सीन में आईएसएस पर मौजूद कॉस्मोनॉट एंटोन शाकाप्लेरोव और प्योत्र डुबरॉव ने भी कैमियो रोल किए हैं। तो वहीं अंतरिक्ष केंद्र में छह महीने से ज्यादा समय बिताने वाले नोवित्स्की ने फिल्म में बीमार अंतरिक्ष यात्री का किरदार निभाया है। फिल्म में अंतरिक्ष यात्री चालक दल के सदस्य भी दिखाई देने वाले हैं।

ये भी देखें 

भारत में 300 करोड़ के पार निकली फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें