33 C
Mumbai
Thursday, May 28, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमहाराष्ट्र का राज्यपाल बनकर गर्व महसूस होता हैः गवर्नर कोश्यारी

महाराष्ट्र का राज्यपाल बनकर गर्व महसूस होता हैः गवर्नर कोश्यारी

राज्यपाल ने यह विचार महाराष्ट्र पुलिस के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कही

Google News Follow

Related

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सोमवार को कहा कि वह इस राज्य का संवैधानिक प्रमुख बनकर गर्व महसूस करते हैं जिसके पास देश की बेहतरीन पुलिस है। उन्होंने इसके साथ ही सुरक्षा कर्मियों से तटीय सीमा, साइबर सुरक्षा, मादक पदार्थ तस्करी और नक्सलवाद से उत्पन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी को हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने की अपील की।

राज्यपाल कोश्यारी ने यह विचार महाराष्ट्र पुलिस के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रखे। उन्होंने इस मौके पर महाराष्ट्र पुलिस द्वारा आयोजित परेड का निरीक्षण किया और मार्च करते जवानों की टुकड़ी द्वारा पेश सलामी ली। यह दिन दो जनवरी 1961 में देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा राज्य पुलिस ध्वज देने की याद में मनाया जाता है। महाराष्ट्र पुलिस के स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम मुंबई के गोरेगांव स्थित राज्य आरक्षित पुलिस बल मैदान में आयोजित किया गया।

इस मौके पर कोश्यारी ने कहा, ‘‘ मैं राज्य का राज्यपाल बनकर गर्व महसूस करता हूं जिसके पास देश की बेहतरीन पुलिस है। उन्होंने राज्य पुलिस से साइबर सुरक्षा, मादक पदार्थ, नक्सलवाद और तटीय सीमा से उत्पन्न होने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता और अन्य आधुनिक प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करने की अपील की। राज्यपाल ने कोविड-19 महामारी के दौरान डॉक्टरों और नर्सों के साथ अग्रिम योद्धाओं के तौर पर डटे रहने के लिए पुलिस कर्मियों की प्रशंसा की।   इस मौके पर महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक रजनीश सेठ, मुंबई के पुलिस आयुक्त विवेक फंसाल्कर और अन्य सेवारत एवं अवकाश प्राप्त वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, जवान और उनके परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें 

‘ठाकरे-अंबेडकर साथ आ जाएं तो भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा’​- रामदास आठवले​

नितेश राणे ने सुशांत सिंह केस से जुड़ा नया वीडियो शेयर किया

उद्धव ठाकरे की पार्टी ही वास्तविक ‘शिवसेनाः संजय राऊत

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,488फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
309,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें