29.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनिया​Union Budget 2023:​ ​35 चीजें होंगी महंगी​!,​ ​ज्वैलरी​ ​​और​ ​प्लास्टिक तक​ ​शामिल​?

​Union Budget 2023:​ ​35 चीजें होंगी महंगी​!,​ ​ज्वैलरी​ ​​और​ ​प्लास्टिक तक​ ​शामिल​?

सरकार इन वस्तुओं पर कर बढ़ाकर इनके आयात को कम करने का प्रयास करेगी। इन सामानों की लिस्ट में प्राइवेट प्लेन, हेलिकॉप्टर, महंगे इलेक्ट्रॉनिक आइटम, प्लास्टिक के सामान, हाई ग्लास पेपर, ज्वैलरी, विटामिन जैसे आइटम शामिल हैं।

Google News Follow
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को साल 2023-24 का बजट पेश करेंगी। कई सामानों पर इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाने का ऐलान इस वक्त हो सकता है। इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 35 से ज्यादा सामानों पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाई जा सकती है। विभिन्न मंत्रालयों से मिली जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार ने सामानों की लिस्ट तैयार की है​|​ ​

​आयात घटाकर इन सामानों का घरेलू उत्पादन बढ़ाने के लिए आयात शुल्क बढ़ाए जाने की संभावना है। सरकार की ओर से कहा गया है कि इससे सरकार के आत्मनिर्भर भारत मिशन को मजबूती मिलेगी​|​​ पिछले साल के बजट में भी सरकार ने कई चीजों पर इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाई थी।

​वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने दिसंबर में विभिन्न मंत्रालयों से गैर-आवश्यक वस्तुओं की सूची तैयार करने को कहा था। सरकार इन वस्तुओं पर कर बढ़ाकर इनके आयात को कम करने का प्रयास करेगी। इन सामानों की लिस्ट में प्राइवेट प्लेन, हेलिकॉप्टर, महंगे इलेक्ट्रॉनिक आइटम, प्लास्टिक के सामान, हाई ग्लास पेपर, ज्वैलरी, विटामिन जैसे आइटम शामिल हैं।

​सूत्रों के मुताबिक इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी सरकार की लंबी अवधि की योजना का हिस्सा है। सरकार देश में ही इन सामानों का उत्पादन बढ़ाने की कोशिश करेगी। 2014 में जब मेक इन इंडिया अभियान शुरू किया गया था। उसके बाद से कई वस्तुओं पर आयात शुल्क बढ़ा दिया गया है। पिछले साल नकली आभूषण, ईयरफोन और उससे पहले सोने पर आयात शुल्क बढ़ाया गया था।

​वित्त वर्ष 2023-24 का बजट 1 फरवरी (बुधवार) को सुबह 11 बजे लोकसभा में पेश किया जाएगा​|​ ​बजट पेश होने से एक दिन पहले 31 जनवरी को निर्मला सीतारमण आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी। बजट केंद्रीय वित्त मंत्रालय और नीति आयोग, अन्य संबंधित मंत्रालयों के परामर्श से तैयार किया जाता है। बजट पेश होने के बाद नए वित्तीय वर्ष के शुरू होने से पहले यानी 1 अप्रैल से पहले दोनों सदनों से इसे मंजूरी मिल जाती है​|​

 
यह भी पढ़ें-​

​SSC-HSC Exam: इस साल 10वीं-12वीं की परीक्षा में ​​पूरे समय​​ बैठेगी सिटिंग टीम​ ​​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें